विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा महंगा-खिलौना विमान’ कमेंट पर घिरीं नोरा फतेही! विमान कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का केस. बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं डांसर है नोरा फतेही




विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा महंगा-खिलौना विमान’ कमेंट पर घिरीं नोरा फतेही! विमान कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का केस. बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं डांसर है नोरा फतेही
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं. इस बार मामला उनके एक विमान से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट का है. दरअसल, पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर के सफर के दौरान नोरा ने जिस चार्टर्ड विमान से सफर किया था,उसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट किए थे. अब विमानन कंपनी ड्यून्स एविएशन ने इन्हीं टिप्पणियों को आधार बनाकर गांधीनगर की अदालत में नोरा के खिलाफ 3 करोड़ रुपये की मानहानि का सिविल सूट दायर किया है. कंपनी का आरोप है कि नोरा की टिप्पणियों से उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा और कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है.मुकदमे के मुताबिक, नोरा फतेही ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना सिटेशन CJ2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में उन्होंने विमान को छोटा और खिलौने जैसा बताया था. उन्होंने इसे ‘लेगो हवाई जहाज’ तक कह दिया था. बाद में ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया गया.नोरा की इस टिप्पणी के बाद कंपनी का कहना है कि इतने बड़े फॉलोअर्स वाले व्यक्ति की ओर से की गई ऐसे कमेंट्स का सीधा असर उसकी इमेज और बिजनेस पर पड़ा है.ड्यून्स एविएशन ने अपने मुकदमे में दावा किया है कि नोरा के इन बयानों के बाद कंपनी के कामकाज को नुकसान उठाना पड़ा. कंपनी के मुताबिक, लोगों के बीच उसके विमान को लेकर गलत धारणा बनी और इसका असर बुकिंग पर भी देखने को मिला.







