शक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल में मिल रही मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा। आईपीडी की सुविधा हुई प्रारंभ। 24 घंटे चिकित्सा सुविधाओं के साथ आपातकालीन सेवाएं भी है उपलब्ध. शक्ति शहर के बुधवारी बाजार गोपाल टॉकीज के पास स्थित है यह भव्य हॉस्पिटल. आने वाले दिनों में आयुष्मान कार्ड से भी मिलेगी इलाज की समुचित सुविधाएं






शक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल में मिल रही मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा। आईपीडी की सुविधा हुई प्रारंभ। 24 घंटे चिकित्सा सुविधाओं के साथ आपातकालीन सेवाएं भी है उपलब्ध
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
:
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के बुधवारी बाजार गोपाल टॉकीज के पास नोबल लाइफ हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में एक बेहतर सुविधा देनी प्रारंभ कर दी है। तथा इस अस्पताल के शुभारंभ से ही जहां क्षेत्र तथा अन्य जिलों के लोगों को भी चिकित्सा उपचार के लिए एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जांच सुविधा मिल रही है। तो वहीं नोबेल लाइफ अस्पताल ने भी मरीजो का विश्वास अर्जित करते हुए अपनी सुविधा देनी प्रारंभ की है।क्षेत्रवासियों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नोबल लाइफ हॉस्पिटल, सक्ती ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अस्पताल में 01 सितंबर 2026 से IPD/मरीजों की भर्ती की सुविधा शुरू कर दी गई है।अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यहां मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर, बाल एवं नवजात रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी तथा आयुर्वेद जैसी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।नोबल लाइफ हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24×7 इमरजेंसी सेवा, फार्मेसी, डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी जांच, ECG, फिजियोथेरेपी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर एवं एम्बुलेंस सेवा सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सक्ती एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दूर न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है।अस्पताल की OPD प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होती है। वहीं आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा भी शीघ्र प्रारंभ होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई है।नोबल लाइफ हॉस्पिटल, सक्ती किसी भी प्रकार की चिकित्सा संविदा संबंधी जानकारी के लिए 9183160822 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है













