बिंदेश्वरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान-दिव्यांगो के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई सर्वे दिव्यांग कल्याण संघ की अध्यक्ष विंदेश्वरी आदिले. शिखर साहित्य अकादमी ने किया था आयोजन. जशपुर घराने की बहु रानी संयोगिता सिंह भी रही अतिथि के रूप में मौजूद




दिव्यांगो के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई सर्वे दिव्यांग कल्याण संघ की अध्यक्ष विंदेश्वरी आदिले. शिखर साहित्य अकादमी ने किया था आयोजन. जशपुर घराने की बहु रानी संयोगिता सिंह भी रही अतिथि के रूप में मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिव्यागों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सर्व दिव्यांग कल्याण संघ शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले को शिखर साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय सम्मान 2026 से नवाजा गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जशपुर घराने की बहु रानी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव सहित अकादमी के पदाधिकारी। सदस्य एवं अन्य अतिथि गण मौजूद थे। तथा आयोजक संस्था द्वारा श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही दिव्यांगों के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की मंच के माध्यम से प्रशंसा भी की गई तो वहीं श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने भी अपने मिले इस सम्मान को अपने समस्त संघ के सदस्यों एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के बच्चों को समर्पित करते हुए कहा कि आज ईश्वर ने उन्हें जीवन में दिव्यांगों की सेवा करने का एक अवसर प्रदान किया है। तथा उनका पूरा परिवार दिव्यांगों की सेवा के लिए समर्पित है। बिंदेश्वरी को मिले सम्मान पर दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मांगे राम अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी- सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है







