बाराद्वार के स्कूल परिसर में बैठकर कर रहे थे शराब का सेवन. थाने के टीआई नरेंद्र यादव ने सदल बल पहुंचकर शराबियों के खिलाफ की करवाई। हुआ मामला दर्ज. टीआई यादव ने कहा- संवेदनशील परिसरों में शराब के सेवन करने वालों पर जारी रहेगी करवाई

बाराद्वार के स्कूल परिसर में बैठकर कर रहे थे शराब का सेवन. थाने के टीआई नरेंद्र यादव ने सदल बल पहुंचकर शराबियों के खिलाफ की करवाई। हुआ मामला दर्ज. टीआई यादव ने कहा- संवेदनशील परिसरों में शराब के सेवन करने वालों पर जारी रहेगी करवाई kshititech
बाराद्वार के सरकारी स्कूल परिसर में बैठकर शराब का सेवन करने वाले लोग

बाराद्वार के स्कूल परिसर में बैठकर कर रहे थे शराब का सेवन. थाने के टीआई नरेंद्र यादव ने सदल बल पहुंचकर शराबियों के खिलाफ की करवाई। हुआ मामला दर्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -स्कूल परिसर में शराब का सेवन कर रहे 02 शराबियों के विरुद्ध थाना बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई हुई है श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर भापुसे पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान एवं शैक्षणिक स्थलों को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.09.2026 को थाना बाराद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 01 के शासकीय बालक स्कूल परिसर में कुछ व्यक्ति शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर 01 आरोपी मनीष कुमार साहू पिता की पुरुषोत्तम साहू 02 अभिषेक कुमार राठौर पिता मिंटू लाल राठौर दोनों निवासी रेडा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को शराब का सेवन करते हुए पाया गया। दोनों आरोपी के कब्जे से 100 -120 मिली देशी शराब एवं शराब की बोतल/गिलास एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।आरोपियो के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय, सार्वजनिक स्थान एवं अन्य संवेदनशील परिसरों में शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र यादव,प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत,आरक्षक योगेश राठौर आरक्षक तकेश्वर कटकवार, सैनिक राजेश कंवर का सराहनीय योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading