SDM की बेटी को लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट सस्पेंड; पूरा स्टोर सील

SDM की बेटी को लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट सस्पेंड; पूरा स्टोर सील शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर शक्ति -उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में SDM लालगंज वाचस्पति सिंह की 8 वर्षीय मासूम बेटी को एक्सपायरी …



SDM की बेटी को लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट सस्पेंड; पूरा स्टोर सील
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में SDM लालगंज वाचस्पति सिंह की 8 वर्षीय मासूम बेटी को एक्सपायरी पैरासिटामोल का इंजेक्शन लगा दिया. गनीमत यह रही कि इस एक्सपायरी इंजेक्शन से बच्ची पर कोई तत्काल गलत प्रभाव नहीं पड़ा. हालांकि, मामला प्रशासनिक अधिकारी से जुड़ा होने के कारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो फार्मासिस्टों को सस्पेंड कर दिया है और अस्पताल का दवा स्टोर सील करवा दिया है.







