भीमेश्वरी देवी बेरी मंदिर के मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ट का हुआ निधन. हरियाणा स्थित मां भीमेंश्वरी देवी बेरी मंदिर में दशको तक पुजारी के रूप में दी सेवाएं. दुनिया भर के लाखों परिवारों की कुलदेवी के रूप में मान्यता है देवी मंदिर हरियाणा की

भीमेश्वरी देवी बेरी मंदिर के मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ट का हुआ निधन. हरियाणा स्थित मां भीमेंश्वरी देवी बेरी मंदिर में दशको तक पुजारी के रूप में दी सेवाएं. दुनिया भर के लाखों परिवारों की कुलदेवी के रूप में मान्यता है देवी मंदिर हरियाणा की kshititech
देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित पुरुषोत्तम वशिष्ट जी

बेरी मंदिर के मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ट का हुआ निधन. हरियाणा स्थित मां भीमेंश्वरी देवी बेरी मंदिर में दशको तक पुजारी के रूप में दी सेवाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -हरियाणा राज्य में स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी के मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही बेरी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुरुषोत्तम वशिष्ठ लंबे समय से मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा और श्रद्धालुओं के प्रति सरल व्यवहार के कारण क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान था। लोगों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और सरल स्वभाव को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धालुओं व गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह कुलदीप वशिष्ठ के पूज्य पिता थे। तथा उनके निधन पर देशभर के विभिन्न स्थानों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading