शक्ति जिले में भी चालू हुआ सहारा इंडिया का पत्राचार अभियान-सहारा के ग्राहकों ने लिखा मोदी सरकार को पत्र कहा तत्काल भुगतान की व्यवस्था करें दुरुस्त.सहारा के कार्यकर्ता भी उतरे मैदान में। देश भर में लाखों सहारा एजेंटो ने लिखा पत्र. अपना ही जमा पैसा वापस लेने नागरिकों को सरकार से लगानी पड़ रही गुहार. मैंने पत्र लिख दिया है। अगर आप भी सहारा के ग्राहक हैं। और पत्र नहीं लिखा है तो आज ही पत्र लिखें




शक्ति जिले में भी चालू हुआ सहारा इंडिया का पत्राचार अभियान-सहारा के ग्राहकों ने लिखा मोदी सरकार को पत्र कहा तत्काल भुगतान की व्यवस्था करें दुरुस्त.सहारा के कार्यकर्ता भी उतरे मैदान में। देश भर में लाखों सहारा एजेंटो ने लिखा पत्र. अपना ही जमा पैसा वापस लेने नागरिकों को सरकार से लगानी पड़ रही गुहार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में भी सहारा इंडिया परिवार के ग्राहकों के रुके हुए जमा भुगतान को वापस दिलाने के लिए पत्राचार अभियान जोर पकड़ चुका है। तथा देश भर में जहां सहारा के कार्यकर्ताओं और एजेंटों ने स्वयं केंद्र की मोदी सरकार के सहकारिता मंत्री को पत्र लिखकर भुगतान की व्यवस्था सहारा पोर्टल की बजाय सहारा के स्थानीय काउंटरों से करने की मांग की है। तो वहीं सहारा के एजेंट एवं कार्यकर्ता भी इस पूरे अभियान को प्रत्येक ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं।एवं एजेंटों का कहना है कि प्रत्येक ग्राहक भी इस पत्र को लिखें। ताकि सरकार तक ग्राहकों की पीड़ा पहुंच सके एवं व्यवस्था में बदलाव हो सके विगत एक लंबे समय से सहारा इंडिया के जमाकर्ता अपने भुगतान को लेकर परेशान है। सरकार द्वारा सहारा पोर्टल बनाकर भुगतान की व्यवस्था प्रारंभ की गई। किंतु समय पर भुगतान नहीं होने की भी शिकायतें आ रही है। तथा प्रारंभिक चरण में 10000 तक एवं 50000 तक भुगतान किए गए
पत्राचार अभियान के माध्यम से भुगतान करवाने का एक प्रयास
सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं और निवेशकों ने अपने फंसे हुए पैसों के भुगतान और अन्य मांगों को सरकार तक पहुँचाने के लिए पत्राचार अभियान तेज कर दिया है।इस पत्राचार अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार, मंत्रियों और संबंधित विभागों को पत्र या ईमेल भेजकर निवेशकों का पैसा जल्द से जल्द वापस दिलाने की मांग करना है।सहारा कार्यकर्ता और निवेशक मिलकर सामूहिक रूप से पत्र लिख रहे हैं ताकि प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके। पत्राचार के माध्यम से मांग की जा रही है कि सहारा-सेबी विवाद का जल्द निपटारा हो। अटका हुआ भुगतान शुरू हो और निवेशकों को राहत मिले







