जिला मुख्यालय शक्ति के ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने दृष्टिबाधित स्कूल में बच्चों को बांधी राखी.नेत्रहीन बच्चों के जीवन में रोशनी लाना समाज का दायित्व.

जिला मुख्यालय शक्ति के ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने दृष्टिबाधित स्कूल में बच्चों को बांधी राखी.नेत्रहीन बच्चों के जीवन में रोशनी लाना समाज का दायित्व. kshititech
दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में ब्रह्म कुमारी की बहने

ब्रह्माकुमारीज ने दृष्टिबाधित स्कूल में बच्चों को बांधी राखी.नेत्रहीन बच्चों के जीवन में रोशनी लाना समाज का दायित्व

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -28 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति की बहन बी के मधु के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला मुख्यालय शक्ति के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में रक्षा बंधन के मौके पर बच्चों को चंदन तिलक लगाकर उनकी कलाईयो में राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की तो वहीं दृष्टिबाधित बच्चों ने वाद्य यंत्र वादन के साथ भाई बहन के प्रेम की स्मरण करते हुए मधुर गीतों की झड़ी लगा दी जिससे कार्यक्रम में उपस्थित भाई बहन भाव विभोर हो गए। इन पलों में संस्था के संस्थापक जसवंत आदिले ने स्वागत उद्बोधन करते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ आगंतुकों का अभिनंदन किया तो वहीं प्राचार्य ज्योति महंत ने आभार ज्ञापित करते हुए उम्मीद जाहिर किया कि सबका प्रेम स्नेह दृष्टिहीन बच्चों को हमेशा मिलता रहेगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading