पुलिस जवानों को राखियां बांधी अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति की छात्राओं ने- विद्यालय परिसर में हुआ रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने भी छात्राओं को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं






पुलिस जवानों को राखियां बांधी अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति की छात्राओं ने- विद्यालय परिसर में हुआ रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने भी छात्राओं को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अनुनय कॉन्वेंट विद्यालय परिसर में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास को समर्पित राखी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और अधिक स्नेहपूर्ण बनाया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों को राखी बांधी तथा छात्रों ने भी अपनी बहनों के प्रति सम्मान, स्नेह और सुरक्षा का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर के सम्माननीय पुलिस कर्मी भागवत श्रीवास थाना सक्ती सुभाष राज विजय जोलहे यातायात थाना सक्ती विद्यालय में उपस्थित हुए जिन्हें नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा राखी बांधी गई . विद्यालय परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधक योगेश साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रेम, भाईचारा, आपसी सम्मान, संस्कार एवं सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों की मजबूती और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने वाला पर्व है। कार्यक्रम का सफल मार्गदर्शन अपर्णा बस पूनम राठौर कविता विश्वकर्म हेमा देवांगन मुस्कान देवांगन ज्योति पटेल सहित समस्तविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।







