किसान कांग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर ने धान की बाली से बना गुलदस्ता भेंटकर किया शक्ति जिले की मुखिया जय श्री जैन का स्वागत. जिले के किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया कलेक्टर मैडम को. किसानों के खाद बीज को लेकर भी कलेक्टर से करी चर्चा




किसान कांग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर ने धान की बाली से बना गुलदस्ता भेंटकर किया शक्ति जिले की मुखिया जय श्री जैन का स्वागत. जिले के किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया कलेक्टर मैडम को. किसानों के खाद बीज को लेकर भी कलेक्टर से करी चर्चा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के जिला अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल ने 27 अगस्त को शक्ति जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस श्रीमती जय श्री जैन से उनके चेंबर में मुलाकात की। इस दौरान श्री गबेल ने शक्ति जिला जो की कृषि प्रधान जिला है। एवं किसानी संस्कृति के प्रतीक धान की बाली से बने गुलदस्ते के माध्यम से कलेक्टर मैडम का स्वागत करते हुए जिले के किसानों की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सुंदर ढंग से धान की बालियों से गुलदस्ता बनाया गया था। तथा साधेश्वर कुमार गबेल ने शक्ति जिले के किसानों की समस्याओं से भी कलेक्टर मैडम को अवगत कराते हुए इस पर पहल करने का आग्रह किया। साथ ही आने वाले दिनों में किसानों के लिए नई जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में भी प्रशासन से पहल करने की बात कही। नहीं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के इस स्वागत से जिले की कलेक्टर मैडम भी काफी अभीभीत हुई एवं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासन द्वारा किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके लिए कृषि विभाग द्वारा सतत जागरूकता अभियान के माध्यम से योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। मुलाकात के दौरान किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री गबेल ने कलेक्टर मैडम को वर्तमान में कृषि कार्य में किसानों को खाद एवं बीच की समस्याओं तथा खुले बाजार में निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर खाद बिक्री किए जाने की जानकारी भी दी







