स्कूल का वृक्षारोपण भी रास नहीं आ रहा है लोगो को।असामाजिक तत्वों ने पौधों को पहुंचाया नुकसान. दोषी लोगों पर स्कूल प्रबंधन करेगा कारवाई

स्कूल का वृक्षारोपण भी रास नहीं आ रहा है लोगो को।असामाजिक तत्वों ने पौधों को पहुंचाया नुकसान. दोषी लोगों पर स्कूल प्रबंधन करेगा कारवाई kshititech

स्कूल का वृक्षारोपण भी रास नहीं आ रहा है लोगो को।असामाजिक तत्वों ने पौधों को पहुंचाया नुकसान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा के परिसर में रोपण किए गए बादाम एवं अन्य पौधों को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के इको क्लब एवं हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत विद्यालय को हरा भरा एवं स्वच्छ रखने के लिए विद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया है किंतु कुछ शरारती तत्वों द्वारा विगत रात्रि में अहाता को पार करके विद्यालय परिसर में घुसकर वहां लगे पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया गया है एवं कुछ पौधों को साथ ले गए है। विद्यालय स्टाफ एवं छात्रों द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास बहुताय संख्या में वृक्षारोपण किया जाता है एवं उनकी देखरेख के लिए कटीले तार एवं ट्री गार्ड भी लगाया जाता है किंतु कुछ अवांछित व्यक्तियों के द्वारा केवल पौधों को ही नुकसान नहीं पहुंचा जा रहा है अपितु अपने इस गलत कृत्य से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं फिर भी असामाजिक तत्वों का हौसला बुलंद है और वे ताला लगे परिसर में घुसकर ऐसा अवांछित कार्य कर रहे हैं। शाला प्रबंधन समिति ने भी इस पर अपना रोष जाहिर किया है एवं दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading