राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचेंगी रूपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा करेगा भव्य स्वागत, तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की वर्चुअल बैठक.प्रियंका गिरी ने दी जानकारी. प्रदेश बरसे रायपुर पहुंचेंगी महिला मोर्चा कीबहाने

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचेंगी रूपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा करेगा भव्य स्वागत, तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की वर्चुअल बैठक.प्रियंका गिरी ने दी जानकारी. प्रदेश बरसे रायपुर पहुंचेंगी महिला मोर्चा कीबहाने kshititech

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचेंगी रूपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा करेगा भव्य स्वागत, तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की वर्चुअल बैठक.प्रियंका गिरी ने दी जानकारी

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति ६भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन पर 29 अगस्त को रायपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।इसी क्रम में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक एवं श्रीमती फुलेश्वरी सिंह सहित जिला और मंडल स्तर की महिला कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में 29 अगस्त को होने वाले स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आयोजन को प्रभावी एवं गरिमापूर्ण बनाने को लेकर चर्चा की गई।

श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को 17 अगस्त को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वर्ष 2024 में वे महासमुंद लोकसभा सीट से निर्वाचित होकर संसद पहुंची थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका छत्तीसगढ़ में यह पहला प्रमुख आगमन है, जिसे लेकर प्रदेश की महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रीमती चौधरी की प्राथमिकताओं में महिला स्वाभिमान, स्वावलंबन, सुरक्षा और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना प्रमुख रूप से शामिल है। वे महिला शक्ति को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने तथा केंद्र सरकार की महिला हितैषी योजनाओं और नीतियों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर देती रही हैं।महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रदेश महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।भाजपा महिला मोर्चा के लिए श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना छत्तीसगढ़ के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ऐसे में उनके रायपुर प्रथम आगमन पर होने वाले स्वागत को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक उत्साह और तैयारियां देखने को मिल रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading