नितिन गडकरी ने कहीं बड़ी बात-अब ज्यादा काम नहीं, नई पीढ़ी को जिम्मेदारी मिलेः गडकरी.अटकलों पर सफाई-बयान का राजनीति से लेना-देना नहीं. नितिन के बयान के बाद देश भर में चर्चाओं का बाजार गर्म।क्या नितिन लेंगे रिटायरमेंट




नितिन गडकरी ने कहीं बड़ी बात-अब ज्यादा काम नहीं, नई पीढ़ी को जिम्मेदारी मिलेः गडकरी.अटकलों पर सफाई-बयान का राजनीति से लेना-देना नहीं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की दिग्गज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके रिटायरमेंट की शुरू अटकलें हो गईं। गडकरी ने नागपुर में लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के कार्यक्रम में कहा, ‘अब मैं ज्यादा काम नहीं कर पाता। जब कर सकता था, तब ज्यादा किया। अब मेरी भागीदारी कम हो गई है। मैंने सभी से कहा है-काम नई पीढ़ी को दिया जाए। नए लोग आगे आए हैं और वरिष्ठ उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।’हालांकि बयान को राजनीतिक रिटायरमेंट के संदर्भ में देखे जाने पर गडकरी के कार्यालय ने सफाई दी। कहा, ‘इसका राजनीति से लेना-देना नहीं है। गडकरी ट्रस्ट के कार्यों और उसकी जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का काम बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य महाराष्ट्र के आदिवासी गांवों तक विकास पहुंचाना है।’ उन्होंने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए नई पीढ़ी से समाज के लिए समय देने की अपील की है।







