रक्षाबंधन से पहले भाजपा की रेखा सरकार का तोहफा, दिल्ली की महिलाओं को आज मिलेंगे ₹2500. लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सरकार दे रही प्रति महीने महिलाओं को राशि. बंगाल में भाजपा सरकार महिलाओं को दे रही ₹3000 महीने




रक्षाबंधन से पहले भाजपा की रेखा सरकार का तोहफा, दिल्ली की महिलाओं को आज मिलेंगे ₹2500. लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सरकार दे रही प्रति महीने महिलाओं को राशि. बंगाल में भाजपा सरकार महिलाओं को दे रही ₹3000 महीने
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त जारी करेंगी. इस योजना के तहत 2500 रुपये की किस्त जारी की जाएगी. इसके लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में लगभग 2500 महिलाओं को किश्त दी जाएगी. लक्ष्मी योजना में अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. भुगतान के लिए लाभार्थियों को दो विकल्प दिए गए हैं. पहले विकल्प में 1,500 रुपये आरडी या एफडी के तौर पर बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेंगे. इसके अलावा 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में दिए जाएंगे. दूसरे विकल्प में लाभार्थी चाहें तो पूरी 2,500 रुपये की राशि सीधे अपने आरडी/एफडी खाते में ले सकती हैं. लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदक महिला या उसका परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली मतदाता पहचान पत्र और आधार-लिंक्ड बैंक खाता जरूरी होगा.







