छत्तीसगढ़ में कृषि उद्यानिकी को बढ़ावा देने शाकंभरी बोर्ड के सदस्यों का चल रहा दौरा कार्यक्रम- बलरामपुर जिले में पहुंचे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य. शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेमलाल पटेल भी शामिल थे इस प्रतिनिधि मंडल में. बोर्ड की सक्रियता से प्रदेश के किसानों को मिल रहा लाभ






छत्तीसगढ़ में कृषि उद्यानिकी को बढ़ावा देने शाकंभरी बोर्ड के सदस्यों का चल रहा दौरा कार्यक्रम- बलरामपुर जिले में पहुंचे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य. शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेमलाल पटेल भी शामिल थे इस प्रतिनिधि मंडल में. बोर्ड की सक्रियता से प्रदेश के किसानों को मिल रहा लाभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार द्वारा राज्य में कृषि उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। तथा सरकार में जहां शाकंभरी बोर्ड का गठन कर कृषि उद्यानिकी क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। तो वहीं शाकांभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक के नेतृत्व में जहां पूरी टीम जोर-जोर के साथ जुटी हुई है। एवं किस टीम ने प्रदेश के बलरामपुर जिले में पहुंचकर वहां जिला उद्यानिकी विभाग का निरीक्षण किया। साथ ही वहां उपस्थित विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय किसानों के साथ बैठक की एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी
सदस्य प्रेम पटेल ने भी किसानों को किया जागरूक
बलरामपुर जिला उद्यान विभाग में आयोजित बैठक के दौरान शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल ने बताया कि शासन द्वारा आप सभी के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं. एवं इन योजनाओं का आप अधिक से अधिक लाभ लें तथा कृषि उद्यानिकी क्षेत्र को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए यह विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है. तथा श्री पटेल ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर पूरे जिले के विभिन्न स्थानों पर किसानों को जागरूक करने के लिए शासन की योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध करवाए
छत्तीसगढ़ में पहली बार शाकंभरी बोर्ड की नजर आ रही सक्रियता
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शाकांभरी बोर्ड के गठन के बाद पहली बार प्रदेश में नई ऊर्जावान टीम के सदस्यों द्वारा लगातार प्रदेश में दौरा किया जा रहा है तथा शासन की मंशा के अनुरूप कृषि उद्यानिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शाकांभरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य समर्पित भावना से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं









