अगर आपके पास कोई अच्छा विचार है तो उस पर अमल करने के लिए डरिए मत।अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि, सर, आप जीवन में बड़े-बड़े रिस्क लेते आए हैं, क्या आपको कभी डर नहीं लगा?अनिल अग्रवाल (संस्थापक) वेदांता ग्रुप




अगर आपके पास कोई अच्छा विचार है तो उस पर अमल करने के लिए डरिए मत।अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि, सर, आप जीवन में बड़े-बड़े रिस्क लेते आए हैं, क्या आपको कभी डर नहीं लगा?अनिल अग्रवाल (संस्थापक) वेदांता ग्रुप
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सच कहूँ तो शुरुआती दिनों में कई बार मुझमें भी यह भावना आई कि अगर मैं वो नहीं कर पाया जो मैं चाहता हूँ, तो क्या होगा? पर तभी याद आ जाती थी बाऊजी से सुनी एक संस्कृत की कहावत – वीर भोग्या वसुंधरा।यानी यह धरती वीर और साहसी लोगों के लिए है। ऐसे लोग जो कड़ी मेहनत से नहीं डरते और सही लक्ष्य के लिए अपनी जान लगा देते हैं, वही इतिहास बनाते हैं।
अनिल जी ने बताया कि मुझे याद है, एक बार मैं एक बड़ी डील साइन करने गया था, लेकिन बात नहीं बनी क्योंकि शर्तें हमारे पक्ष में नहीं थीं। उस वक्त मैं काफी तनाव में था। लेकिन वहाँ जाने का फायदा यह हुआ कि मुझे अगली डील के लिए बेहतरीन ideas मिल गए।ज़िंदगी में हर चीज़ हमेशा आपके पक्ष में नहीं होगी, लेकिन हर असफलता से आपको कुछ न कुछ सीखने को ज़रूर मिलता है। बस, आपमें मैदान में डटे रहने का हौसला होना चाहिए।जब भी मैं कड़ी मेहनत करते युवाओं, entrepreneurs और हर क्षेत्र में सफलता पाती महिलाओं को देखता हूँ, तो इस बात पर मेरा विश्वास और भी पक्का हो जाता है। अगर आपके पास कोई अच्छा विचार है, आपको उस विचार पर पूरा भरोसा है, तो उस पर अमल करने से डरिए मत। आज नहीं तो कल, कामयाबी ज़रूर मिलेगी







