शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरों में अब सुबह 10:00 बजे पहुंचना होगा अधिकारी- कर्मचारियों को. नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री ने दिए समय सीमा की बैठक में निर्देश. जनदर्शन में 67 नागरिकों की सुनी समस्याएं। रक्षाबंधन को देखते हुए स्व सहायता समूहो द्वारा हाथों से बनाई गई राखियां खरीदी कलेक्टर मैडम ने. शक्ति जिले की 10 खबरें एक साथ एक ही लिंक पर

शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरों में अब सुबह 10:00 बजे पहुंचना होगा अधिकारी- कर्मचारियों को. नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री ने दिए समय सीमा की बैठक में निर्देश. जनदर्शन में 67 नागरिकों की सुनी समस्याएं। रक्षाबंधन को देखते हुए स्व सहायता समूहो द्वारा हाथों से बनाई गई राखियां खरीदी कलेक्टर मैडम ने. शक्ति जिले की 10 खबरें एक साथ एक ही लिंक पर kshititech
समय सीमा की बैठक को संबोधित करती कलेक्टर जय श्री जैन
शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरों में अब सुबह 10:00 बजे पहुंचना होगा अधिकारी- कर्मचारियों को. नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री ने दिए समय सीमा की बैठक में निर्देश. जनदर्शन में 67 नागरिकों की सुनी समस्याएं। रक्षाबंधन को देखते हुए स्व सहायता समूहो द्वारा हाथों से बनाई गई राखियां खरीदी कलेक्टर मैडम ने. शक्ति जिले की 10 खबरें एक साथ एक ही लिंक पर kshititech
जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्या सुनते हुए कलेक्टर मैडम
शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरों में अब सुबह 10:00 बजे पहुंचना होगा अधिकारी- कर्मचारियों को. नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री ने दिए समय सीमा की बैठक में निर्देश. जनदर्शन में 67 नागरिकों की सुनी समस्याएं। रक्षाबंधन को देखते हुए स्व सहायता समूहो द्वारा हाथों से बनाई गई राखियां खरीदी कलेक्टर मैडम ने. शक्ति जिले की 10 खबरें एक साथ एक ही लिंक पर kshititech
महिला समूह से राखी खरीदती हुई कलेक्टर

शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरों में अब सुबह 10:00 बजे पहुंचना होगा अधिकारी- कर्मचारियों को. नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री ने दिए समय सीमा की बैठक में निर्देश. जनदर्शन में नागरिकों को सुनी समस्याएं। रक्षाबंधन को देखते हुए स्व सहायता समूहो द्वारा हाथों से बनाई गई राखियां खरीदी कलेक्टर मैडम ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को स्वयं और अपने अधिनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्रीमती जैन ने बैठक में वर्तमान मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित अन्य विभिन्न आवश्यक विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को केवल अपने ऑपरेटर के भरोसे ई-ऑफिस के कार्यों को ना छोड़ते हुए स्वयं इसे सीखने और करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत बायोमेडिकल वेस्ट और जनपद पंचायत अंतर्गत स्वच्छता के लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत विभाग अंतर्गत कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सामुदायिक शौचालय की जानकारी वित्तीय वर्ष के अनुसार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में कार्यरत स्व सहायता समूह की जानकारी लेते हुए बिहान योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को बेहतर आय अर्जित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर संभावित जलभराव तथा अन्य आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी निरंतर रखी जाए तथा बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य त्वरित रूप से प्रारंभ किया जा सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशभर में आयोजित होगा खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम.युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम

सकती -राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 27 अगस्त को देशभर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा।इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस को युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश के युवा, देश के खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक मंच पर जोड़ना है।कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले के दो महाविद्यालयों में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेलों के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों एवं विकास से अवगत कराया जाएगा तथा खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार, सुझाव एवं आकांक्षाओं को भी सुना जाएगा।कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि 27 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद युवाओं को एक साझा राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री जी के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर युवा संवाद पर केंद्रित रहेगा।युवा संवाद के दौरान MY Bharat Volunteers एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश के खेल बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव तथा भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद लगभग 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा।

युवा संवाद में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी

  1. खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएं, कोचिंग एवं अवसर पहुंचाना।
  2. 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, जिसमें वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान एवं खिलाड़ी विकास पर विशेष ध्यान देना।
  3. युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।
  4. विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण, जिसके अंतर्गत युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के अवसरों से जोड़ना।

युवाओं से उनके सुझाव एवं विचार QR Code के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही VBYLD Quiz Round में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।यह पहल युवाओं को खेल, नेतृत्व, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ-साथ भारत के विकसित एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं.जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर.आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त

सकती -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम रनपोटा के निवासीयों द्वारा ग्राम रनपोटा में सरपंच द्वारा शासकीय आंगनबाड़ी भवन को जेसीबी मशीन से तोड़ने व जमीन की बिक्री की शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम धनपुर कला निवासी श्रीमती किरण नागवंशी, पति स्व बद्री नाथ नागवंशी ने पति की मृत्यु पानी में डूबकर हो जाने से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराए जाने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर निवासी युवराज दास महंत ने निर्माणाधीन मकान की नींव नष्ट करने की नियत से समझौते का उल्लंघन करने एवं निजी भूमि पर खुली नाली छोड़ने एवं दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत मालखरौदा निवासी श्री संदीप ने मालखरौदा के रिक्त तालाब को लीज एवं पट्टे में लेने की मांग के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम डोडकी निवासी श्री रामेश्वर मनहर ने एकल शिक्षकीय शाला शासकीय प्राथमिक शाला डोडकी में शिक्षक व्यवस्था कराने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम महादेवपाली निवासी समारी गोस्वामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि एफ टी ओ बनने के बाद की राशि बैंक खाते में न आने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम परसदा खुर्द निवासी श्री यादू प्रसाद, श्री महेश पटेल, श्री भुनेश्वर प्रसाद, श्रीमती सरोजनी पटेल, श्री कमलेश केवट, श्री रामसिंह, श्री पदुम बरेठ, श्री भरत लाल, श्री राजू बरेठ, श्रीमती प्रेम बाई ने प्रधानमंत्री आवास प्लस में दावा आपत्ति के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

नवपदस्थ कलेक्टर ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना.कलेक्ट्रेट परिसर में इको-फ्रेंडली राखियों के लिए उमड़ी भीड़.बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बीज जड़ित राखियों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सकती -रक्षाबंधन के पावन पर्व को पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत ग्राम पंचायत पलाड़ी कला के राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा आकर्षक एवं पर्यावरण हितैषी बीज जड़ित राखियां तैयार की जा रही हैं। इन राखियों के विक्रय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल लगाया गया, जहां इको-फ्रेंडली राखियों की खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्टॉल का नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने बीज जड़ित इको-फ्रेंडली राखी खरीदकर बिहान समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी इस अभिनव पहल की सराहना की। समूह की महिलाओं ने बताया कि इन हस्तनिर्मित राखियों को विभिन्न प्रकार के बीजों एवं प्राकृतिक रेशों से तैयार किया गया है। राखियों में धनिया, कद्दू, करेला, भिंडी, धान, मूंग, भुट्टा, मूंगदाल, राजमा, खीरा, अरहर, पालक भाजी, लाल भाजी सहित अन्य सब्जियों एवं फसलों के बीज शामिल किए गए हैं। इन राखियों की विशेषता यह है कि रक्षाबंधन पर्व के बाद इन्हें फेंकने के बजाय मिट्टी में रोपकर इनमें मौजूद बीजों से पौधे उगाए जा सकते हैं। इस तरह राखी का त्योहार भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और किचन गार्डन को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन रहा है। इन बीजों से घर पर पौष्टिक सब्जियां उगाकर परिवार को ताजी एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा सकती है।कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समूह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इको-फ्रेंडली राखियों का निर्माण नारी सशक्तिकरण, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम है। ऐसी अभिनव पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विभिन्न शहरों में भी हो रहा राखियों का विक्रय

राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार इन इको-फ्रेंडली राखियों की मांग को देखते हुए कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्टॉल लगाकर राखियों का विक्रय किया जा रहा है। इसके अलावा ऑर्डर के माध्यम से भी राखियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से समूह की महिलाओं को राखी त्योहार के सीजन में अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है और स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार भी मिल रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading