एक्साइज डिपार्टमेंट की ताड़- बतोड़ कारवाई-सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई. विभाग की कार्रवाई में विक्रेता गिरफ्तार, 12 लीटर महुआ मदिरा जप्त और 345 किलो महुआ लाहन बरामद




सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई. विभाग की कार्रवाई में विक्रेता गिरफ्तार, 12 लीटर महुआ मदिरा जप्त और 345 किलो महुआ लाहन बरामद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में आज दिनांक 25.08.2026 को आबकारी वृत्त सक्ती में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल* के नेतृत्व में ग्राम अंजोरीपाली थाना सक्ती में छापामार कार्रवाई की गई।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले छद्म क्रेता को भेजकर अंजोरीपाली थाना सक्ती निवासी लोचन पटेल पिता पुनीराम से अवैध महुआ मदिरा की बिक्री की पुष्टि की गई। तत्पश्चात आरोपी के रिहायशी घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 पीले रंग का जरिकेन में भरा 12 लीटर महुआ मदिरा
2- 23 नग प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में भरा 15 किलो कुल 345 किलो महुआ लाहन।इस प्रकार कुल 12 लीटर अवैध महुआ मदिरा और 345 किलो महुआ लाहन जप्त की गई।आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।इस कार्रवाई में नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, श्री कमलेश एवं श्री परस का सराहनीय योगदान रहा।जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि अवैध शराब की सूचना निकटतम आबकारी कार्यालय या टोल फ्री नंबर पर दें।







