नहीं रही श्रीमती राजरानी शर्मा जी. शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म पंडित आत्माराम शर्मा एंड संस के अजय शर्मा एवं धीरज शर्मा की माता जी थी राजरानी जी. विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि




नहीं रही श्रीमती राजरानी शर्मा जी. शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म पंडित आत्माराम शर्मा एंड संस के अजय शर्मा एवं धीरज शर्मा की माता जी थी राजरानी जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म पंडित आत्माराम एंड संस के संचालक श्री राधेश्याम शर्मा की पूज्य धर्मपत्नी एवं अजय शर्मा तथा धीरज शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती राजरानी शर्मा जी का आज दिनांक- 25 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 25 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम शक्ति में होगा। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा निवास वार्ड क्रमांक-क-06 राम मंदिर के पास शक्ति से निकलेगी श्रीमती राजरानी शर्मा के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है। तथा वे मृदुभाषी। मिलनसार धर्म परायण महिला थी







