शक्ति के अंकित अग्रवाल कालू सेट्टी ने किया तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन. हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद






शक्ति के अंकित अग्रवाल कालू सेट्टी ने किया तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन. हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-पवित्र सावन माह के अंतिम व चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर सक्ती के समीप स्थित भगवान भोलेनाथ की नगरी प्रसिद्ध तुर्री धाम में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।राम मंदिर के पास रहने वाले खरकिया परिवार के अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (कालू सेठ्ठी) एवं परिवारजनों की ओर से आयोजित इस विशाल भंडारे का शुभारंभ तड़के 5:00 बजे से हुआ। दूर-दराज से पहुंचे हजारों कांवरियों और शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने के पश्चात महाप्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे की व्यवस्था संभाल रहे अग्रवाल बंधुओं (खरकिया परिवार) ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से तड़के सुबह 5 बजे शुरू हुआ यह भंडारा अनवरत रूप से श्रद्धालुओं की सेवा में जारी रहा। आयोजन समिति ने भंडारे में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए “बोल बम” के जयघोष के साथ सभी के कल्याण की कामना की







