कावड़ यात्रा में पहुंचे सोनगुढ़ा के सरपंच दीनदयाल कोसले.तुरीधाम के भोलेनाथ में किया जलाभिषेक. सोनगुढ़ा पंचायत से भी सैकड़ो शिव भक्त पहुंचे तुरी धाम





कावड़ यात्रा में पहुंचे सोनगुढ़ा के सरपंच दीनदयाल कोसले.तुरीधाम के भोलेनाथ में किया जलाभिषेक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती,-24 अगस्त को शक्ति से तुरी धाम तक की निकली बाबा भोलेनाथ की कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा के सरपंच दीनदयाल कोसले भी पहुंचे। उन्होंने तुरी धाम पहुंचकर इस कावड़ यात्रा के नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार एवं राजा धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की तथा पूरे पंचायत की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी।इस दौरान सरपंच दीनदयाल कोसले ने कहा कि आज तुरीधाम बाबा भोलेनाथ की पवित्र नगरी है। तथा लाखों लोगों की आस्था का एक केंद्र है। एवं आप सभी के द्वारा इस कावड़ यात्रा का जो भव्य आयोजन किया गया है। निश्चित रूप से इससे लोगों में काफी उत्साह है







