देवगढ़ धाम में चौथे सावन सोमवार भी हुआ महारुद्राभिषेक व विशाल भंडारा समाजसेवी सुभाष गोयल विश्रामपुर।विजय गोयल एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल द्वारा गन्ने के रस से किया गया महाभिषेक

देवगढ़ धाम में चौथे सावन सोमवार भी हुआ महारुद्राभिषेक व विशाल भंडारा समाजसेवी सुभाष गोयल विश्रामपुर।विजय गोयल एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल द्वारा गन्ने के रस से किया गया महाभिषेक kshititech
शिवजी का रुद्राभिषेक करते सुभाष गोयल एवं उनके परिवारजन
देवगढ़ धाम में चौथे सावन सोमवार भी हुआ महारुद्राभिषेक व विशाल भंडारा समाजसेवी सुभाष गोयल विश्रामपुर।विजय गोयल एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल द्वारा गन्ने के रस से किया गया महाभिषेक kshititech

देवगढ़ धाम में चौथे सावन सोमवार भी हुआ महारुद्राभिषेक व विशाल भंडारा समाजसेवी सुभाष गोयल विश्रामपुर।विजय गोयल एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल द्वारा गन्ने के रस से किया गया महाभिषेक

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -श्रावण मास के पावन अवसर पर जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ धाम स्थित अर्धनारीश्वर शिवलिंग में लगातार चौथे सावन सोमवार को भी विशेष पूजा-अर्चना, महारुद्राभिषेक एवं सहस्त्रार्चन का आयोजन किया गया। राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य सुभाष गोयल एवं उनके अनुज, समाजसेवी अम्बिकापुर निवासी विजय गोयल के द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस, सरसों तेल एवं गंगाजल से महारुद्राभिषेक किया गया।इस दौरान लाखों की संख्या में बेलपत्र, समीपत्र, पुष्प, काली तिल, जौ, मूंग दाल, अखंड अक्षत सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान अर्धनारेश्वर शिवलिंग का सहस्त्रार्चन किया गया।पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त आयोजन में रूप से PRA ग्रुप से बजरंग लाल अग्रवाल, अंबिकापुर निवासी रामचंद्र अग्रवाल, रमेश दनोदिया, पार्षद चन्दन सिंह, मोहल लाल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल सहित हजारों संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देवगढ़ धाम में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद बृजेन्द्र सिंह, पार्षद संतोष जायसवाल, रमेंद्र सिंह उर्फ नूनू सिंह, लखन सोनी, मोनी बाबा, श्रीराम पांडे, सुरेश पांडेय, गौरव गोयल, शानू सिंह, नीरज गोयल सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों का सक्रिय सहयोग रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading