सराफा बाजार से जुड़ी बड़ी खबर-22 कैरेट का सोना निकला 20 कैरेट का. हाल मार्किंग पर उठे सवाल.सराफा एसोसिऐशन के उठाये गये मुद्दे को भाटापारा सराफा व्यापारियों ने दिया पुरजोर समर्थन

सराफा बाजार से जुड़ी बड़ी खबर-22 कैरेट का सोना निकला 20 कैरेट का. हाल मार्किंग पर उठे सवाल.सराफा एसोसिऐशन के उठाये गये मुद्दे को भाटापारा सराफा व्यापारियों ने दिया पुरजोर समर्थन kshititech

22 कैरेट का सोना निकला 20 कैरेट का. हाल मार्किंग पर उठे सवाल.सराफा ऐसोसिऐशन के उठाये गये मुद्दे को भाटापारा सराफा व्यापारियों ने दिया पुरजोर समर्थन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -छत्तीसगढ़ के न्याय धानी बिलासपुर के एक ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम में एक्यूआईडी हॉलमार्क लगे 22 कैरेट (916) सोने की जांच के दौरान पहले 20 कैरेट और दोबारा जांच में 22 कैरेट
पाए जाने के मामले ने प्रदेश के सराफा बाजार में बहस छेड़ दी है। इस घटना के बाद हॉलमार्किंग की विश्वसनीयता,एचयूआईडी व्यवस्था और बाजार में उपयोग हो रही गोल्ड टेस्टिंग मशीनों की
सटीकता पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर 20 अगस्त को प्रदेश के सभी 33 जिलों में ज्ञापन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिलेके विभिन्न ब्लॉकों के सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर जनमेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बिलासपुर के एक ब्रांडेड शोरूम से खरीदे गए 22 कैरेट एक्यूआईडी युक्त आभूषण की मशीन से जांच करने पर शुद्धता 20 कैरेट बताई गई। विवाद के बाद दोबारा जांच में रिपोर्ट 916 यानी 22 कैरेट आई। सराफा एसोसिएशन का कहना है कि यह मामला उपभोक्ताओं के विश्वास से जुड़ा है। यदि हॉलमार्क ज्वेलरी और टेस्टिंग मशीनों की रिपोर्ट में अंतर आता है तो उपभोक्ताओं के सामने गोल्ड टेस्टिंग मशीनों की नियमित तकनीकी जांच और कैलिब्रेशन अनिवार्य किया जाए। जीरो मेकिंग चार्ज और सस्ता सोना जैसे भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगे। भारतीय स्वर्ण कला बोर्ड या स्वर्णकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। पारंपरिक और पुश्तैनी स्वर्णकारों भ्रम की स्थिति बन सकती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रभारी महेश सोनी (अध्यक्ष), सचिव सुरेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष नारायण सोनी, ओंकार सोनी, विनोद सोनी, रघुनंदन सोनी, संदीप सोनी,व्यास सोनी, सुरेश सोनी, महेश स्वर्णकार, दीपक सोनी और गणेश माली सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम ‘सबसे सस्ता सोना’, ‘जीरो मेकिंग चार्ज और एक्सचेंज ऑफर जैसे प्रचार के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। संगठन ने सोने के भाव और बिलिंग प्रणाली में सभी प्रतिष्ठानों के लिए समान नियम लागू करने की मांग की

भाटापारा सराफा व्यवसायी संघ एवं कारीगरों ने बिलासपुर सराफ संघ की मांग का किया समर्थन

वही बिलासपुर सराफा संघ द्वारा सभी प्रतिष्ठानों मे समान नियम जारी किये जाने कि मांग को भाटापारा सराफा से जुडे व्यवसायी गणों एवं कारीगरों ने अपना समर्थन दिया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading