एशियन वर्ल्ड स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कैंप का आयोजन.विद्यार्थियों को एसपी प्रफुल्ल के. ठाकुर ने बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके, बच्चों ने उत्साहपूर्वक किए सवाल-जवाब. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज जिंदल नेवी पुलिस अधिकारियों का साइबर जागृति अभियान के लिए किया धन्यवाद

एशियन वर्ल्ड स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कैंप का आयोजन.विद्यार्थियों को एसपी प्रफुल्ल के. ठाकुर ने बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके, बच्चों ने उत्साहपूर्वक किए सवाल-जवाब. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज जिंदल नेवी पुलिस अधिकारियों का साइबर जागृति अभियान के लिए किया धन्यवाद kshititech
एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में आयोजित साइबर जागृति अभियान

एशियन वर्ल्ड स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कैंप का आयोजन.विद्यार्थियों को एसपी प्रफुल्ल के. ठाकुर ने बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके, बच्चों ने उत्साहपूर्वक किए सवाल-जवाब. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज जिंदल नेवी पुलिस अधिकारियों का साइबर जागृति अभियान के लिए किया धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल (AWS) में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर क्राइम अवेयरनेस कैंप” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी प्रफुल्ल के. ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, उनके विभिन्न तरीकों तथा उनसे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विद्यालय पहुंचने पर एसपी प्रफुल्ल के. ठाकुर का खुशी – खुशी स्वागत किया गया। इस अवसर पर एशियन वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर श्री नीरज अग्रवाल, श्री अभिषेक अग्रवाल, प्रिंसिपल श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा एवं श्री राहुल अग्रवाल सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने एसपी श्री ठाकुर का स्वागत एवं अभिनंदन किया।जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी प्रफुल्ल के. ठाकुर ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधी अलग-अलग माध्यमों और तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल व मैसेज, सोशल मीडिया से जुड़े खतरों तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय हमेशा सतर्क और जागरूक रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड या अन्य महत्वपूर्ण विवरण साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को दें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने साइबर क्राइम और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल एसपी श्री ठाकुर से पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं सहज तरीके से जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन ने एसपी प्रफुल्ल के. ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और सही जानकारी ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading