आईकॉनिक इंडिया अवार्ड-PLANTOPIA™ Nursery को MSME मंत्रालय से प्रतिष्ठित सम्मान, किसानों के उत्थान हेतु विशेष प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान. संस्था के राज्य जोनल मैनेजर जगेश राय बाराद्वार ने किया सम्मान ग्रहण.बागवानी के क्षेत्र में किसानों को मिल रही उन्नत तकनीक की जानकारी

छत्तीसगढ़ के जोनल मैनेजर जगेश राय बाराद्वार को मिला यह सम्मान

PLANTOPIA™ Nursery को MSME मंत्रालय से प्रतिष्ठित सम्मान, किसानों के उत्थान हेतु विशेष प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान. संस्था के जोनल मैनेजर जगेश राय बाराद्वार ने किया सम्मान ग्रहण.बागवानी के क्षेत्र में किसानों को मिल रही उन्नत तकनीक की जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण, अनुबंध कृषि (Contract Farming), पौध उत्पादन एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर PLANTOPIA™ Nursery को MSME मंत्रालय से पंजीकृत प्रतिष्ठित “The Iconic India Award 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे नवाचारों एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर संस्था के जोनल मैनेजर (छत्तीसगढ ) श्री जगेश राय सहित पूरी टीम के योगदान की भी सराहना की गई। श्री जगेश राय को प्लांटोपिया के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गयाlसंस्था किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे, तकनीकी सलाह, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

PLANTOPIA™ Nursery के प्रोपराइटर एवं संस्थापक श्री रोशन दुबे ने इस सम्मान को किसानों, सहयोगियों एवं पूरी PLANTOPIA टीम को समर्पित करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे बेचना नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना, उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देनातथा भारत को हरित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करना है।PLANTOPIA™ Nursery के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सरजू तिवारी भविष्य में भी किसानों के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अपने प्रयासों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहते हैं कि अभी तो मात्र एक शुरुआत है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading