फिर रुलाने लगी है प्याज- ₹50 प्रति किलो पहुंचे प्याज के भाव. शक्कर महंगी- प्याज महंगी. क्या होगा देश में महंगाई का. त्योहारी सीजन आते ही आम आदमी की जेब पर बढ़ रहा महंगाई का बोझ




फिर रुलाने लगी है प्याज- ₹50 प्रति किलो पहुंचे प्याज के भाव. शक्कर महंगी- प्याज महंगी. क्या होगा देश में महंगाई का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-खुले बाजार में 22 अगस्त को प्याज के भाव ₹50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। तथा प्याज के दामों में जहां लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तो वहीं दामों में बढ़ोतरी के चलते आम आदमी का बजट बिगड़ चुका है। एवं शक्कर जहां ₹70 प्रति किलो पहुंच गई है। तो वहीं लोगों का कहना है कि देश में जिस तरह से दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। उससे लोगों का बजट अनियंत्रित होता जा रहा है। एवं केंद्र की सरकार कहीं ना कहीं महंगाई पर नियंत्रण करने में सफल नहीं हो पा रही है। आज शक्कर इंसान के जीवन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो की चाय वाले के नाम से आज उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री बनकर लोकप्रियता हासिल की तथा जगह-जगह चाय के स्टाल भी लगाए गए। आज इस चाय में डलने वाली शक्कर ₹70 किलो पहुंच चुकी है। जिसकी चिंता ऐसा लगता है की सरकारों को तो बिल्कुल भी नहीं है। एवं सरकार इन पर नियंत्रण करने में नाकाम हो चुकी है। तथा अगर इसी तरह से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में वृद्धि होती रही तो न जाने देश में महंगाई कहां जाकर पहुंचेगी। 21 अगस्त को खुले बाजार में प्याज के दाम ₹50 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। आज प्याज सब्जी तथा रोजमर्रा की चीजों में सर्वाधिक उपयोग में आती है







