विद्यालय की अनुकरणीय पहल-रक्षाबंधन पर बाराद्वार शहर के एशियन वर्ल्ड स्कूल ने वीर सैनिकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान और आभार. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज जिंदल ने कहा सैनिकों को समर्पित ये राखियां देशवासियों की प्रार्थना।प्रेम और सम्मान का है प्रतीक




रक्षाबंधन पर एशियन वर्ल्ड स्कूल ने वीर सैनिकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान और आभार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल तथा प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहस, समर्पण और निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।विद्यालय के निदेशकों ने अपने संदेश में कहा कि देश के वीर सैनिक कठिन परिस्थितियों में अपने परिवारों से दूर रहकर सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित एवं स्वतंत्र जीवन जी पाते हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। सैनिकों को समर्पित प्रत्येक राखी देशवासियों की प्रार्थना, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।विद्यालय परिवार ने ईश्वर से देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले सभी जवानों की सुरक्षा, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। साथ ही वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति पूरे राष्ट्र का प्रेम, सम्मान और सहयोग सदैव बना रहने की कामना की गई।अंत में निदेशक श्री नीरज अग्रवाल, श्री अभिषेक अग्रवाल, प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा एवं समस्त एशियन वर्ल्ड स्कूल परिवार ने देश के सभी वीर सैनिकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन किया।







