शक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल के शुभारंभ में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने कहा- नैतिकता से इलाज। सेवा में उत्कृष्ट एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा नोबल लाइफ हॉस्पिटल. स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े ने करी अध्यक्षता। अस्पताल प्रबंधन ने किया अतिथियों का स्वागत

अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि गण
अस्पताल का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एवं अतिथि गण
पूजा अर्चना करते मुख्य अतिथि

शक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल के शुभारंभ में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने कहा- नैतिकता से इलाज। सेवा में उत्कृष्ट एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा नोबल लाइफ हॉस्पिटल. स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े ने करी अध्यक्षता। अस्पताल प्रबंधन ने किया अतिथियों का स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -19 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति के बुधवारी बाजार में गोपाल टॉकीज के पास नोबेल लाइफ हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने करी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों से अतिथिगण। जनप्रतिनिधि। गणमान्य नागरिक मौजूद थे।नोबल लाइफ हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर अस्पताल प्रबंधन के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आगंतुक अतिथियों का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि नैतिकता से इलाज सेवा में उत्कृष्टता के साथ शुरू हुआ यह अस्पताल निश्चित रूप से क्षेत्र वासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।तथा अस्पताल परिवार को इस पुनीत पहल के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं तथा श्री महंत ने कहा की शक्ति जिले में लगातार चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि हो रही है एवं कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना ही शासन का भी प्रमुख संकल्प है

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी नोबल लाइफ अस्पताल प्रबंधन के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा कहा कि इस निजी अस्पताल के शुभारंभ होने से लोगों को बड़े शहरों के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी एवं यह अस्पताल लोगों को एक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएगा ऐसा हम सबको विश्वास है।19 अगस्त को नोबल लाइफ हॉस्पिटल के शुभारंभ होकर पर काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे

सांसद जी का स्वागत करते अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर बादल एक्का

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading