कच्चे तेल के $90 पार जाते ही भरभराया सोना, चांदी ₹8200 लुढ़की. सोने चांदी के दामों में आएगी लगातार गिरावट- सूत्र

कच्चे तेल के $90 पार जाते ही भरभराया सोना, चांदी ₹8200 लुढ़की. सोने चांदी के दामों में आएगी लगातार गिरावट- सूत्र kshititech

कच्चे तेल के $90 पार जाते ही भरभराया सोना, चांदी ₹8200 लुढ़की

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सोने की कीमतों में हफ्तेभर की तेजी के बाद फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है. 1.54 लाख के आंकड़े को छूने के बाद बीते दो कारोबारी दिन से फिर से गिरने लगा है. आज सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 1,54,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कल बंद हुआ सोना आज बाजार खुलने के साथ ही भर भराकर 1,52,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की बात करें, तो 2,33,722 रुपये प्रति किलोग्राम पर कल बंद हुई चांदी आज गिरकर 2,27,392 रुपये पर पहुंच गई.  यानी चांदी में एक दिन में 5,772 रुपये की बड़ी गिरावट आई है, जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड एकदम से 1,196 रुपये सस्ता हो गया.सोने-चांदी की कीमतों में 19 अगस्त को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर रेटलिस्ट के मुताबिक  दो दिन में सोना 1282 रुपये सस्ता हो चुका है और चांदी की कीमत 8250 रुपये तक गिर चुकी है. सोने-चांदी की कीमत में जारी ये गिरावट मुनाफावसूली का नतीजा रही. IBJA की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 19 अगस्त को सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से रही है. बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से दिन में 2 बार गोल्ड की औसत रेट जारी की जाती है. इन रेट्स में जीएसटी, मेकिंग चार्ज जैसे शुल्क नहीं जुड़े होते हैं.24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,52,884 रुपये प्रति 10 ग्राम22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,40,042 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,14,663 रुपये प्रति 10 ग्राम
1 किलो चांदी की कीमत  2,27,392 रुपये पर पहुंच गई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading