राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी पर शक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा- भाजपा के राष्ट्रीय महिला मोर्चा संगठन एवं सोशल मीडिया विभाग को मिलेगी और अधिक मजबूती. टिकेश्वर ने शक्ति जिले की ओर से भी दी नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं




राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी पर शक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा- भाजपा के राष्ट्रीय महिला मोर्चा संगठन एवं सोशल मीडिया विभाग को मिलेगी और अधिक मजबूती
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को दोहरी और ऐतिहासिक जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्य मेडिकल कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री दीपक म्हसके को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद भाजपा जिला सक्ती के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ : टिकेश्वर सिंह गबेल
भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने दोनों नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद रूपकुमारी चौधरी एक सक्रिय, कर्मठ और संवेदनशील नेत्री हैं। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे राजनीतिक एवं सांगठनिक अनुभव का लाभ देशभर में महिला मोर्चा के संगठन को मिलेगा।उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में संगठन के विस्तार और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे समय में दीपक म्हसके को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया जाना पार्टी की प्रभावी रणनीति का हिस्सा है।टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि दोनों नेताओं की सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश भाजपा के लिए गौरव का विषय है। इससे राज्य संगठन में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।







