नहीं रहे शक्ति के प्रसिद्ध टाइपिस्ट महादेव देवांगन. 19 अगस्त को हुआ निधन. विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. स्टांप वेंडर ईश्वर प्रसाद देवांगन के अनुज भ्राता थे महादेव जी. तहसील कार्यालय परिसर शक्ति में 4 दशकों से दे रहे थे टाइपिस्ट के रूप में सेवाएं




नहीं रहे शक्ति के प्रसिद्ध टाइपिस्ट महादेव देवांगन. 19 अगस्त को हुआ निधन. विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. स्टांप वेंडर ईश्वर प्रसाद देवांगन के अनुज भ्राता थे महादेव जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के तहसील कार्यालय परिसर में अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से टाइपराइटर स्पेशलिस्ट महादेव देवांगन का आज दिनांक-19 अगस्त 2026 दिन-बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय सोठी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास से निकली। अंतिम संस्कार यात्रा में काफी संख्या में उनके परिजन। अधिवक्ता साथी शामिल हुए। महादेव देवांगन अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए।वे स्टांप वेंडर ईश्वर प्रसाद देवांगन के अनुज भ्राता थे एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से वे टाइपराइटर स्पेशलिस्ट के रूप में प्रसिद्ध थे। एवं मृदुभाषी। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनके निधन पर अधिवक्ता साथियों सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है







