शक्ति जिले में कलेक्टर के रूप में अमृत विकास तोपनो ने जिले के विकास में दिया अहम योगदान- प्रदेश के जिलों में कलेक्टरों के कार्यकाल में सर्वाधिक लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनों ने. उनके योगदान को नहीं भुला सकते शक्ति वासी.

शक्ति जिले में कलेक्टर के रूप में अमृत विकास तोपनो ने जिले के विकास में दिया अहम योगदान- प्रदेश के जिलों में कलेक्टरों के कार्यकाल में सर्वाधिक लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनों ने. उनके योगदान को नहीं भुला सकते शक्ति वासी. kshititech

शक्ति जिले में कलेक्टर के रूप में अमृत विकास तोपनो ने जिले के विकास में दिया अहम योगदान- प्रदेश के जिलों में कलेक्टरों के कार्यकाल में सर्वाधिक लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनों ने. उनके योगदान को नहीं भुला सकते शक्ति वासी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिलों में कलेक्टरों के कार्यकाल को देखा जाए तो शक्ति जिले में आईएएस अधिकारी अमृत विकास तोपनों ने एक लंबा समय इस जिले को दिया। तथा उनके द्वारा शक्ति जिले के विकास के लिए किए गए कार्यों को जिले वासी कभी नहीं भूला सकते। लगातार उन्होंने एक जिले के प्रशासनिक मुखिया के रूप में अपना योगदान जिले में दिया तथा उनके कुशल नेतृत्व में जहां शक्ति जिले के विकास को नई दिशा मिली तो वहीं मिलनसार एवं लोकप्रिय आईएएस अधिकारी के रूप में श्री तोपनो ने आम जनता के बीच अपनी छवि बनाई। साथ ही शक्ति जिले में नए सरकारी कार्यालयो की स्थापना के लिए भी उन्होंने पूरी ठोस कार्य योजना के साथ इनका गति दी तो वहीं समय-समय पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर उन्होंने आम जनता के हित के लिए काम किया। आज 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत मुंगेली जिले में किया गया है। तथा चूंकि शासकीय सेवा में स्थानांतरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया होती है। किंतु तोपनो साहब का स्थानांतरण शक्ति जिले के लिए निश्चित रूप से एक बड़ा झटका भी है।तथा तोपनो साहब ने शक्ति जिले में आने वाले समय के लिए विकास की नई बड़ी योजनाएं तैयार की थी। तथा अब आने वाले नए कलेक्टर इन कार्यों को गति प्रदान करेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading