19 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति में होगा नोबल लाइफ हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ. मुख्य अतिथि होंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत.अध्यक्षता करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े। उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेंगी नोबल हॉस्पिटल में. शक्ति में मिलेगी अब महानगरों की तर्ज पर निजी चिकित्सा सुविधाए

19 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति में होगा नोबल लाइफ हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ. मुख्य अतिथि होंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत.अध्यक्षता करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े। उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेंगी नोबल हॉस्पिटल में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के गोपाल टॉकीज रोड में 19 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से नोबल लाइफ हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरण दास महंत होंगे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी।उपरोक्त जानकारी देते हुए नोबल लाइफ हॉस्पिटल परिवार शक्ति ने बताया कि 19 अगस्त को आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव।जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू। शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो।जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल। नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं शक्ति शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं हरी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ राजेश अग्रवाल होंगे।नोबल हॉस्पिटल परिवार शक्ति ने समस्त नागरिक बंधुओ। क्षेत्र वासियों को इस शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है

19 अगस्त को होने जा रहे नोबल लाइफ हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading