शक्ति जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल के निवास पर पहुंचे प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन कुमार साय.अग्रवाल परिवार ने किया संगठन महामंत्री का आत्मीय स्वागत. सर झुका कर स्वागत स्वीकार किया संगठन महामंत्रीजी ने




शक्ति जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल के निवास पर पहुंचे प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन कुमार साय.अग्रवाल परिवार ने किया संगठन महामंत्री का आत्मीय स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -17 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन कुमार साय शक्ति जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। जहां भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल सहित नगर पालिका चुनाव के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संगठन महामंत्री ने भी बड़े ही आत्मीयता के साथ अग्रवाल परिवार से मुलाकात की एवं उनका हाल-चाल भी जाना। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने संगठन महामंत्री पवन कुमार साय से जिले की विभिन्न राजनैतिक गतिविधियों पर भी चर्चा करते हुए उन्हें कहा कि आज छत्तीसगढ़ में विष्णु देव के सुशासन वाली सरकार एवं केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। इस दौरान संगठन महामंत्री ने भी अग्रवाल परिवार के इस स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया






