अपनी पत्नी पर टांगी से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटो में पहुंचा हवालात में. मामला शक्ति जिले के अंतर्गत पुलिस थाना जैजैपुर का

अपनी पत्नी पर टांगी से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटो में पहुंचा हवालात में. मामला शक्ति जिले के अंतर्गत पुलिस थाना जैजैपुर का kshititech
पुलिस की गिरफ्त में हमले का आरोपी

अपनी पत्नी पर टांगी से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटो में पहुंचा हवालात में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग के अंतर्गत पत्नि को टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार हुआ है।जैजैपुर पुलिस की महिला संबंधी अपराध का त्वरित निराकरण।मामले का संक्षिप्त विवरण प्रकार है कि प्रार्थी रामलाल सहीस थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका पिता राजकुमार सहिस इसकी मां को पसंद नही करता था दूसरी पत्नि लाउंगा कहकर हमेशा लडाई झगडा करते रहता था एवं विगत 05 वर्ष से घर में खानापीना नही कर रहा था कि दिनांक 16.08.2026 के करीबन 16:30 बजे आरोपी राजकुमार सहिस इसकी मां सुमन बाई सहिस को नापसंद कर घर चली जाना कहने पर आहिता के इंकार करने पर गुस्से में आकर हत्या करने के नियत से धारधार टांगी से सिर में प्राणघातक हमला कर टांगी को कमरे मे छुपाकर घर से भाग गया। कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 109(1) बीएनएस का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराधों का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी को मुखबीर सूचना पर ग्राम भोथिया के बाहर से घेराबंदी पकडा गया जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया मेमोरेण्डम कथन में आरोपी ने अपनी पत्नि आहिता सुमन बाई को नापसंद कर घर चली जाना कहने पर आहिता के इंकार करने पर गुस्से में हत्या करने के नियत से टांगी से सिर में मारकर प्राणघातक चोंट पंहुचाना स्वीकार करने पर दिनांक 17.08.2026 के 12.30 बजे गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राठौर, प्र0आर0 358 सुरेन्द्र खाण्डेकर, प्र0आर0 330 परमानंद धृतलहरे, आरक्षक 140 अरूण चन्द्रा, 133 विजय कुर्रे , महेन्द्र कंवर का विशेष योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading