सावन उत्सव एवं तीज महोत्सव: खरसिया में संस्कृति, उमंग और सम्मान का सुंदर संगम शाखा की तकनीकी प्रमुख पूजा कबुलपुरिया ने दी जानकारी






सावन उत्सव एवं तीज महोत्सव: खरसिया में संस्कृति, उमंग और सम्मान का सुंदर संगम शाखा की तकनीकी प्रमुख पूजा कबुलपुरिया ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, खरसिया द्वारा 15 अगस्त को गायत्री मंदिर परिसर में सावन उत्सव एवं तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, तीज की उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सजे इस कार्यक्रम में लगभग 350 माताओं, बहनों, सखियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष गरिमा हमारी मार्गदर्शक एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा छपारिया जी की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ गई।मेहंदी की खुशबू में नहाकर, झूलों की हिलोरें खाता सावन,प्रकृति को संवरते देख झूमकर, हर्षित मन से मुस्काए सावन।»खरसिया शाखा एवं खरसिया सृजन शाखा द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष का तिलक, पुष्पगुच्छ, पौधे एवं दुपट्टे भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात माता गायत्री के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समिति की बाल विकास प्रमुख श्रीमती पूनम गर्ग जी ने प्रांतीय अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता के साथ भजनों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान किए गए तथा तीज क्वीन का सम्मान श्रीमती उमा छपारिया जी के करकमलों से किया गया। इसी अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। मनोरंजन के लिए हौजी का आयोजन हुआ और सभी के लिए कूपन सिस्टम के माध्यम से नाश्ते की सुंदर व्यवस्था की गई।इस आयोजन की सफलता में समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना गर्ग जी, सचिव श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल जी, प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती राखी अग्रवाल जी, बाल विकास प्रमुख श्रीमती पूनम गर्ग जी, संस्कार संस्कृति प्रमुख श्रीमती रिंकी अग्रवाल जी, श्रीमती अनु गर्ग जी, श्रीमती शारदा अग्रवाल जी, तकनीकी प्रमुख श्रीमती पूजा कबूलपुरिया जी सहित समिति की सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में गायत्री मंदिर ट्रस्ट का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। श्री सुरेश कबूलपुरिया जी एवं श्री राकेश गर्ग जी के सहयोग के लिए समिति हृदय से आभार व्यक्त करती है।समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना गर्ग जी ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय समिति की सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। खरसिया नगर की माताओं, बहनों, सखियों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई और इसे यादगार बना दिया।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, खरसिया सभी अतिथियों, सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित परिवारों का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है। आप सभी का प्रेम, स्नेह और सहयोग हमें आगे भी इसी प्रकार मिलता रहे और हम मिलकर अपनी संस्कृति एवं संस्कारों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।









