सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्यआतिथ्य में कराओके क्लब द्वारा देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का हुआ आयोजन।क्लब के महत्वपूर्ण मांग मां महामाया महोत्सव आयोजन एवं ऑडिटोरियम निर्माण मेरी प्राथमिकता-: श्रीमती कमलेश जांगड़े




सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्यआतिथ्य में कराओके क्लब द्वारा देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का हुआ आयोजन।क्लब के महत्वपूर्ण मांग मां महामाया महोत्सव आयोजन एवं ऑडिटोरियम निर्माण मेरी प्राथमिकता-: श्रीमती कमलेश जांगड़े
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -प्रत्येक वर्ष की तरह एक बार पुनः देशभक्ति माहौल बनाते हुए कराओके क्लब सक्ती के द्वारा देश भक्ति आर्केस्ट्रा का आयोजन सक्ती के हृदय स्थल जिला प्रेस क्लब भवन के पास कचहरी चौक में किया गया । जहां एक से बढ़कर एक देश भक्ति गाने से दर्शक झूमते रहे, वही कार्यक्रम की नगर में प्रशंसा की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,पूर्व जनपद अध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, सेवानिवृत्ति उच्च वर्ग शिक्षक बसंत लाल दुबे , पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा बाबा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव इन सभी अतिथियों के द्वारा मां भारती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण पूजा अर्चना कर देश भक्ति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
मां महामाया महोत्सव एवं ऑडिटोरियम निर्माण की मांग होगी पूरी
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के आतिथ्य को स्वीकारते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि कराओके क्लब सक्ती के द्वारा यह बेहतरीन देशभक्ति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रशंसा के योग्य है । उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने मुझे आमंत्रित किया इसके लिए क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं यहां की बेटी एवं बहू हूं। और आप लोगों का मुझे मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे यही मैं उम्मीद करती हूं । उन्होंने क्लब के महत्वपूर्ण मांग मां महामाया महोत्सव के आयोजन को सक्ती जिला मुख्यालय में कराने के लिए संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर इस मांग को पूर्ण कराने एवं नवरात्र से पहले इस आयोजन को प्रारंभ कराने प्रयास करने की बातें कहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कराओके क्लब की दूसरी मांग जिला मुख्यालय सक्ती में ऑडिटोरियम निर्माण की आवश्यकता को मैं सीधे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर उनसे ऑडिटोरियम के लिए मांग रखूंगी, और इसे पूर्ण कराने प्रयासरत रहूंगी। उन्होंने कराओके क्लब को यह भी आस्वस्त किया कि आप लोगों के द्वारा पूर्व में किए गए मांग कराओके क्लब के लिए सांस्कृतिक भवन के लिए मैंने वादा किया है, इसे बहुत जल्द ही पूरा करूंगी। उन्होंने यह कहा कि क्योंकि आठ विधानसभा क्षेत्र से मिलकर यह लोकसभा क्षेत्र बना है जिसमें 2200 बूथ है । जहां से नागरिकों एवं मेरे कार्यकर्ताओं के द्वारा भी बहुत सारे मांगे रखी गई है। सभी मांगों को पूर्ण करने में थोड़ी सी दिक्कत महसूस होती है । लेकिन मेरा प्रयास रहता है, कि सभी मांग को मैं पूरा कर सकूं और सभी स्थलों तक में पहुंच सकूं और आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कर सकूं, यह मेरा प्रयास रहता है। उन्होंने क्लब के सदस्यों से तथा मंच के माध्यम से सक्ती के नागरिकों से कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन मिलता रहे, जिससे क्षेत्र के विकास में मेरे प्रयास से अधिक से अधिक कार्य हो सके यही आप लोगों से सहयोग की अपेक्षा रखती हूं। सेवानिवृत उच्च वर्ग शिक्षक बसंत लाल दुबे , पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा बाबा, भाजपा नेत्री सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, युवा भाजपा नेता धनंजय नामदेव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
सात वर्ष के सफर में कई बड़े आयोजन हुए ज्ञात हो कि कराओके क्लब सक्ती के द्वारा सर्वप्रथम कराओके आर्केस्ट्रा का आयोजन 2019 में किया गया उसके पश्चात विभिन्न पर्व पर भजन संध्या एवं देशभक्ति आर्केस्ट्रा के साथ साथ अमिताभ बच्चन नाइट आर्केस्ट्रा का बड़ा आयोजन तथा मां महामाया म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा के रूप में म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा गठन कर बड़ा आयोजन किया गया। इसी तरह स्वतंत्रता दिवस अवसर पर देशभक्ति आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसके नगर के नागरिक साक्षी बने। कार्यक्रम में अतिथियों के अभिनंदन पश्चात देश भक्ति गाने का शुभारंभ कराओके क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया एवं जबरदस्त समा बांधा । जहां कार्यक्रम रात्रि 11:00 बजे तक चलता रहा, वही इस आयोजन की प्रशंसा अतिथियों सहित नागरिकों ने की
देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा के सिंगरों ने जीता दिल
सक्ती के जिला प्रेस क्लब भवन के सामने आयोजित देश भक्ति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जहां सिंगर के रूप में सभी गायको ने अपनी गायकी से सभी का दिल जीत लिया वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कराओके क्लब के निरंजन यादव, गुरु प्रसाद जायसवाल, पारस बघेल, हरीश दुबे, मनोज सरकार, राजेंद्र बेहरा, जैनेंद्र जायसवाल, राम प्रकाश जाफरी, लक्ष्मी नारायण क्षत्री,श्याम अवतार साहू तथा साथियों ने बेहतरीन गायकी की प्रस्तुति दी कराओके क्लब के इस आयोजन को लेकर नागरिकों का कहना है कि 30 – 40 वर्ष से संगीत सक्ती अंचल से आर्केस्ट्रा के रूप में दिखाई नहीं दे रही थी उसे कराओके क्लब के द्वारा पुनः जीवित कर बेहतरीन कार्य किया है।






