बाराद्वार शहर के सीबीएसई एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस. डायरेक्टर नीरज जिंदल ने करी बच्चों की प्रतिभाओं की प्रशंसा




बाराद्वार शहर के सीबीएसई एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस. डायरेक्टर नीरज जिंदल ने करी बच्चों की प्रतिभाओं की प्रशंसा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल तथा प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार किया।विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्या ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आजादी केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाकर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।






