शक्ति के बाजारों में चिल्लर की समस्या खत्म करने चेंबर ऑफ कॉमर्स ने करी पहल- 17 अगस्त को ₹20-20 के सिक्के वितरित किए छोटे-बड़े व्यापारियों को. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के हाथों से हुआ वितरण. नगर पालिका अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने करी चेंबर के कार्यों की प्रशंसा

शक्ति में चेंबर द्वारा चिल्लर का वितरण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष जी

शक्ति के बाजारों में चिल्लर की समस्या खत्म करने चेंबर ऑफ कॉमर्स ने करी पहल- 17 अगस्त को ₹20-20 के सिक्के वितरित किए छोटे-बड़े व्यापारियों को. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के हाथों से हुआ वितरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति की छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा लगातार व्यापारियों एवं छोटे-बड़े दुकानदारों के हित में काम किया जा रहा है। 17 अगस्त को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने स्थानीय बैंकों के सहयोग से छोटे-बड़े दुकानदारों को ₹20-20 के सिक्के वितरित किए। इस दौरान काफी संख्या में लोग चिल्लर लेने पहुंचे तथा बाजारों में पिछले एक लंबे समय से चिल्लर की समस्या व्याप्त है बैंकों द्वारा भी समय-समय पर चिल्लर का वितरण किया जाता है तो वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दुकानदारों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर बैंकों से आग्रह कर चिल्लर को छोटे-छोटे दुकानदारों तक पहुंचाया जा सके इस दिशा में पहल की जा रही है। 17 अगस्त को चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल के कार्यालय में चिल्लर का वितरण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल। चेंबर के अध्यक्ष मुकेश बंसल। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया।आतिश अग्रवाल ।सावन अग्रवाल। प्रकाश अग्रवाल। विकास अग्रवाल विक्की। सौरभ अग्रवाल सतीश बंसल। पवन सराफ। गजेंद्र गज्जू डालमिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading