कौशल महोत्सव में शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल का दबदबा: विशेष एकेडमी क्लासेस से निखरी बच्चों की प्रतिभा, बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर मिले अनेकों पुरस्कार। विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई. विद्यालय के निर्देशक ऋषभ अग्रवाल ने कहा- बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से लगा दी पुरस्कारों की झड़ी

कौशल महोत्सव में शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल का दबदबा: विशेष एकेडमी क्लासेस से निखरी बच्चों की प्रतिभा, बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर मिले अनेकों पुरस्कार। विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई. विद्यालय के निर्देशक ऋषभ अग्रवाल ने कहा- बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से लगा दी पुरस्कारों की झड़ी kshititech
कौशल महोत्सव में अपना प्रदर्शन करते जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के बच्चे

कौशल महोत्सव में शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल का दबदबा: विशेष एकेडमी क्लासेस से निखरी बच्चों की प्रतिभा, बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर मिले अनेकों पुरस्कार। विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन ‘कौशल महोत्सव’ में इस बार जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गायन और नृत्य की विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के होनहार बच्चों ने पदकों की झड़ी लगा दी। इस ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल प्रबंधन में जश्न का माहौल है।स्कूल के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल और शिक्षिका ज्योति श्रीवास ने विजेता बच्चों की जमकर सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर बताया गया कि जिंदल वर्ल्ड स्कूल में बच्चों के समग्र विकास के लिए विशेष ‘एकेडमी क्लासेस’ का संचालन किया जाता है। इन्हीं विशेष कक्षाओं के माध्यम से बच्चों की छिपी हुई कला को पहचाना जाता है और उसे निखार कर एक बड़े मंच के लिए तैयार किया जाता है। इसी का परिणाम है कि आज बच्चों ने इतने बड़े स्तर पर अपनी कला का परचम लहराया है।प्रतिष्ठित ‘गुरु सम्मान’ से नवाजी गईं ज्योति श्रीवासबच्चों की इस अभूतपूर्व सफलता में उनके गुरुओं की मेहनत भी साफ नजर आई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को निरंतर सही मार्गदर्शन देने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए स्कूल की शिक्षिका ज्योति श्रीवास को प्रतिष्ठित ‘गुरु सम्मान’ से सम्मानित किया गया

जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के इन होनहारों ने बढ़ाया स्कूल का मान

कौशल महोत्सव के दौरान प्रथम पुरस्कार स्स्तिक गवेल (सोलो, जूनियर वर्ग) – इन्हें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सराहना मिली।समीक्षा अग्रवाल (सोलो, जूनियर वर्ग)निष्ठा खुंटे और शिविका चंदेल (युगल, सब-जूनियर वर्ग)हेज़ल यादव, काव्या उरांव और आद्या यादव (समूह, सब-जूनियर वर्ग।द्वितीय पुरस्कार-आरोही अग्रवाल (सोलो, जूनियर वर्ग)निकोल अग्रवाल (सोलो, सब-जूनियर वर्ग) तृतीय पुरस्कार-अर्पिता उरांव (सोलो, सीनियर वर्ग)जिंदल वर्ल्ड स्कूल परिवार ने अपने सभी प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत, कला के प्रति उनके जुनून और इस गौरवशाली उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading