कलेक्टर जांजगीर-चांपा को दिया गया ज्ञापन।छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को केन्द्र के समान जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत प्रदान करे सरकार भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की मांग-परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी

कलेक्टर जांजगीर-चांपा को दिया गया ज्ञापन।छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को केन्द्र के समान जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत प्रदान करे सरकार भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की मांग-परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी kshititech
कलेक्टर को ज्ञापन देते संघ के सदस्य
कलेक्टर जांजगीर-चांपा को दिया गया ज्ञापन।छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को केन्द्र के समान जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत प्रदान करे सरकार भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की मांग-परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी kshititech
संघ के सदस्यों ने दिया ज्ञापन

कलेक्टर जांजगीर-चंपा को दिया गया ज्ञापन।छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को केन्द्र के समान जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत प्रदान करे सरकार भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की मांग-परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पेंशनरों एवम परिवार पेंशनरों के हित में सक्रिय रूप से कार्यरत राष्ट्रीय संगठन भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने सरकार से मांग किया है कि बढ़ते हुए महंगाई दर एवम चिकित्सा व्यय को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को केन्द्र सरकार के पेंशनरों के समान जनवरी 2026, से एरियर्स सहित 2% महंगाई राहत प्रदान करे। उक्त एक सूत्रीय मांग को लेकर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रादेशिक इकाई के निर्देशानुसार 05 अगस्त को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को कलेक्टर जांजगीर चांपा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने बताया कि केन्द्र सरकार अपने पेंशनरों को जनवरी 2026 से 60% महंगाई राहत प्रदान कर रही है।छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को भी जनवरी 2026 से 60% की दर से महंगाई राहत देय हो इस हेतु महासंघ फरवरी 2026 से लगातार विभिन्न माध्यमों से शासन ,प्रशासन का ध्यान आकर्षित करती रही है,परंतु सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है।सरकार की हठधर्मिता के कारण आज आंदोलन की राह अख्तियार करना पड़ रहा है।बुजुर्ग पेंशनर अपने हक की लड़ाई के लिए मजबूरन सड़क पर उतर रहे हैं।आंदोलन के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में 05 अगस्त को कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया।द्वितीय चरण में 19 अगस्त को संभाग मुख्यालयों में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा महासंघ के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार के नेतृत्व में कलेक्टर जांजगीर चांपा को ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सचिव अवध राम घृत लहरे,प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मनहरन सिंह राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार सोनी,जिला संगठन सचिव राम सेवक सोनी, आजीवन सदस्य छोटे लाल देवांगन,प्रभाकर देवांगन,शेख मोहम्मद अफाक, नैन सिंह क्षत्रिय,तेज बहादुर सिंह,बसंत लाल तिवारी,बुद्धेश्वर प्रसाद पटेल,नारायण प्रसाद साहू,देव कुमार देवांगन,चंद्रिका प्रसाद सोनी,वरिष्ठ पेंशनर राम कुमार सोनी, शान्ति लाल सोनी,बी आर राठौर , सईद शेख, नोख लाल राठौर, बी आर रत्नाकर सहित बहुत से पेंशनर साथी उपस्थित रहे।
बॉक्स में
पूर्व सांसद श्रीमति कमला देवी पाटले को भी सौंपा गया ज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को केन्द्र सरकार के पेंशनरों के समान जनवरी 2026 से एरियर्स सहित 2% महंगाई राहत स्वीकृत करते हुए शीघ्र आदेश जारी करने संबंधी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया मांग पत्र पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद श्रीमति कमला देवी पाटले ने कहा कि मैं इस विषय पर व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा करूंगी।में आप सबको आश्वस्त करती हूं कि मोदी जी की गारंटी के तहत पेंशनरों की मांग को पूर्ण अवश्य पूर्ण किया जाएगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading