चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा शिविर-241 नेत्र मरीजो ने करवाई अपनी आंखों की निशुल्क जांच. बाराद्वार की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने किया था आयोजन. चश्मा वितरण के साथ ही 34 नेत्र मरीजों का होगा रायपुर में निशुल्क ऑपरेशन

चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा शिविर-241 नेत्र मरीजो ने करवाई अपनी आंखों की निशुल्क जांच. बाराद्वार की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने किया था आयोजन. चश्मा वितरण के साथ ही 34 नेत्र मरीजों का होगा रायपुर में निशुल्क ऑपरेशन kshititech
महिला जागृति शाखा का नेत्र जांच shivir
चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा शिविर-241 नेत्र मरीजो ने करवाई अपनी आंखों की निशुल्क जांच. बाराद्वार की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने किया था आयोजन. चश्मा वितरण के साथ ही 34 नेत्र मरीजों का होगा रायपुर में निशुल्क ऑपरेशन kshititech
महिला जागृति शाखा का नेत्र जांच शिविर

महिला जागृति शाखा बाराद्वार के सदस्य

241 नेत्र मरीजो ने करवाई अपनी आंखों की निशुल्क जांच. बाराद्वार की महिला जागृति शाखा ने किया था आयोजन. चश्मा वितरण के साथ ही 34 नेत्र मरीजों का होगा रायपुर में निशुल्क ऑपरेशन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मारवाडी युवा मंच जागृति शाखा बाराद्वार के तत्वाधान में एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर के सहयोग से मंगलवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में निःशुल्क नेत्र रोग मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया, जिसमें 241 लोगो ने अपनी आंखो की जांच कराई व 85 मरिजो को नि;शुल्क चश्मा वितरण किया गया एवं 62 मोतियाबिंद के मरिज पाये गये, जिसमें से 34 मरिजो को आयोजन समिति के द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मंगलवार को ही एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर भेजा गया है, जो गुरूवार को ऑपरेशन कराने के बाद लौटेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश जैजैपुरिया, सचिव प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय सांवडिया सहित नगर के प्रमुख लोग व महिलाये मौजूद थे, सभी अतिथियों एवं एमजीएम नेत्र संस्थान की डॉ छवी मंडलोई के द्वारा महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए शिविर की शुरूवात की गई। मारवाडी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र रोग मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर में सभी वर्गो के महिला एवं पुरूष को मिलाकर कुल 241 मरिजो ने अपनी आंखो की अत्याधुनिक मशीन एवं एमजीएम नेत्र संस्थान के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराई गई व 85 मरिजो को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। इसके अलावा शिविर में 62 मोतियाबिंद के मरिजों को चिन्हाकित करने के बाद 34 मरिजो को ऑपरेशन कराने हेतू मारवाडी युवा मंच जागृति शाखा के द्वारा बस के माध्यम से एमजीएम अस्पताल रायपुर भेजा गया है। एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर के प्रोग्रामर मनीष साहू ने बताया कि बाराद्वार शिविर से 241 लोगों की जांच की गई हैं, 85 मरिजो को चश्मा वितरण किया गया एवं 34 मरिजो का रायपुर एमजीएम अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मोतियाबिंद का आपरेशन 5 अगस्त को किया जायेगा, जिसके बाद 6 अगस्त की सुबह सभी को डिस्चार्ज कर दिया जायेगा, आयोजन समिति के द्वारा मोतियाबिंद के सभी 34 मरिजो को रायपुर ले जाने व लाने के लिए एक स्पेशल बस की भी ब्यवस्था की गई थी। शिविर में उपस्थित सभी अतिथियो एवं नगर के प्रमुख लोगो ने मारवाडी युवा मंच जागृति शाखा बाराद्वार की महिलाओं के द्वारा बाराद्वार नगर में निःशुल्क नेत्र रोग मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर जैसे मानव सेवा के आयोजन कराने के लिए उनकी टीम की प्रसंशा की गई। इस अवसर पर मारवाडी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष प्राची जिंदल, उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सचिव नेहा सांवडिया, कोषाध्यक्ष दिव्या केडिया, सहसचिव राखी बंसल, रितु जिंदल, रूचि अग्रवाल, सोनु कलानोरिया, पूजा जिंदल, नेहा जिंदल, रीमा अग्रवाल, सृष्टी सांवडिया, सरला केडिया, ममता अग्रवाल, मोना अग्रवाल, नेहा सिंघानिया, रूचि बंसल, शैवी मोदी, सुधा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रिंकी सिंघानिया, सृष्टी शर्मा, निशा सांवडिया, खुशबू सिंघानिया, अनिता जिंदल, पंकज अग्रवाल, आशीष सांवडिया, अभिनंदन केडिया, शिवम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गन्नु सिंघानिया सहित एमजीएम अस्पताल की पैरामेडिकल टीम एवं मारवाडी युवा मंच के साथ जागृति शाखा के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं बाराद्वार व आसपास के लोगों के साथ महिलाये बडी संख्या में उपस्थित थे। नेत्र शिविर के आयोजन को सफल मनाने में मारवाडी युवा मंच जागृति शाखा बाराद्वार के पदाधिकारीयो एवं सभी सदस्य व एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर की टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजन समिति के द्वारा एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर से आई डॉ छवी मंडलोई एवं उनकी टीम को सम्मान पत्र देते हुए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया।

चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा शिविर-241 नेत्र मरीजो ने करवाई अपनी आंखों की निशुल्क जांच. बाराद्वार की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने किया था आयोजन. चश्मा वितरण के साथ ही 34 नेत्र मरीजों का होगा रायपुर में निशुल्क ऑपरेशन kshititech
महिला जागृति शाखा का नेत्र जांच शिविर
चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा शिविर-241 नेत्र मरीजो ने करवाई अपनी आंखों की निशुल्क जांच. बाराद्वार की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने किया था आयोजन. चश्मा वितरण के साथ ही 34 नेत्र मरीजों का होगा रायपुर में निशुल्क ऑपरेशन kshititech
महिला जागृति शाखा का नेत्र जांच शिविर

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading