सीमेंट की प्रतिमा में चढ़ा दिया तांबे का रंग-बड़ी खबर-नगर पालिका के उप अभियंता को किया गया सस्पेंड. मामला लाखों रुपए की लागत से स्थापित की गई अटल जी की कांस्य धातु की जगह मिलावटी धातु की प्रतिमा स्थापित करने का

सीमेंट की प्रतिमा में चढ़ा दिया तांबे का रंग-बड़ी खबर-नगर पालिका के उप अभियंता को किया गया सस्पेंड. मामला लाखों रुपए की लागत से स्थापित की गई अटल जी की कांस्य धातु की जगह मिलावटी धातु की प्रतिमा स्थापित करने का kshititech

बड़ी खबर-नगर पालिका के उप अभियंता को किया गया सस्पेंड. मामला लाखों रुपए की लागत से स्थापित की गई अटल जी की कांस्य धातु की जगह मिलावटी धातु की प्रतिमा स्थापित करने का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने विगत वर्ष प्रदेश के सभी नगर निगम. नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में अटल परिसर की स्थापना कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की लाखों रुपए की लागत से कांस्य धातु की प्रतिमा स्थापित की थी। तथाछत्तीसगढ़ महतारी के निर्माणकर्ता स्व अटल विहारी बाजपेयी जी की कास्य की जगह सीमेंट की मूर्ति लगाने के मामले में कटघोरा नप के उपअभियंता इंजीनियर को निलंबित किया गया

31 जुलाई को विभाग ने जारी किया निलंबन का आदेश

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के अंतर्गत संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के पत्र क्रमांक 1087 दिनांक 29.07.2026 द्वारा प्रेषित जाँच प्रतिवेदन के अनुसार नगर पालिका परिषद कटघोरा में अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा निर्माण कार्य प्राक्कलन के प्रावधानों के विपरीत होना, विभिन्न भागों से परत उखड़ने, सतत् क्षतिग्रस्त होने तथा कास्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण निर्माण प्रक्रिया में पदस्थापना के दौरान की गई अनियमितता में श्री चन्द्र प्रकाश जायसवाल उप अभियंता उत्तरदायी पाये गये है। श्री जायसवाल का उक्त कृत्य उनके पदीय कर्तव्यों के विपरीत होने के कारण छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा शर्ते) नियम, 1968 के नियम 53 के तहत् श्री जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।निलंबन अवधि में श्री जायसवाल का मुख्यालय संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग नियत किया जाता है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading