शक्ति जिले के कलेक्टर एवं डीईओ मैडम से मुलाकात की विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 के प्रतिनिधि मंडल ने। जिले में भी होगा व्यापक विस्तार. जिले के प्रत्येक सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम संचालन के लिए मिला आश्वासन




शक्ति जिले के कलेक्टर एवं डीईओ मैडम से मुलाकात की विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 के प्रतिनिधि मंडल ने। जिले में भी होगा व्यापक विस्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित विद्यार्थी विज्ञान मंथन (Vidyarthi Vigyan Manthan-2026) के प्रभावी संचालन एवं विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार, 29 जुलाई 2026 को सक्ती जिले के कलेक्टर श्री विकास तोपनो एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी से विज्ञान भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर विस्तृत चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विज्ञान भारती के प्रांतीय सचिव एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी, विद्यार्थी विज्ञान मंथन डॉ. शरद कौशिक ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक, सक्ती डॉ. पीललाल पटेल तथा मालखरौदा विकासखंड समन्वयक श्री रामनारायण सिदार भी उपस्थित रहे।बैठक में विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2026 के उद्देश्यों, विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के महत्व, विद्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक छात्र-छात्राओं के पंजीयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन के ब्रोशर का विमोचन भी कलेक्टर श्री विकास तोपनो एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के करकमलों से संपन्न हुआ।कलेक्टर श्री विकास तोपनो ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं जिले के सभी विद्यालयों तक इसकी जानकारी पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन को विद्यार्थियों के वैज्ञानिक विकास का उत्कृष्ट मंच बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन हेतु तन, मन और पूर्ण समर्पण के साथ सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इसी क्रम में जिले के सभी प्राचार्यों की आयोजित बैठक में डॉ. शरद कौशिक ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन की रूपरेखा, पंजीयन प्रक्रिया, परीक्षा की विशेषताओं तथा विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्राचार्यों ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2026 को सफल बनाने हेतु सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं विद्यालयों के संयुक्त प्रयासों से सक्ती जिले के विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।







