शक्ति पुलिस की सक्रियता से हुआ बड़ी चोरी का खुलासा.आरोपी हुए गिरफ्तार. चोरी की रकम भी हुई चोरों से बरामद. कोतवाली प्रभारी की सक्रियता से चोरों पर कस रही नकेल

शक्ति पुलिस की सक्रियता से हुआ बड़ी चोरी का खुलासा.आरोपी हुए गिरफ्तार. चोरी की रकम भी हुई चोरों से बरामद. कोतवाली प्रभारी की सक्रियता से चोरों पर कस रही नकेल kshititech
पुलिस की गिरफ्त में चोर

शक्ति पुलिस की सक्रियता से हुआ बड़ी चोरी का खुलासा. आरोपी हुए गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिनांक 29.07.2026 अप.क्र. 326/2026 धारा 331(4),305(ए),3(5) बी एन एस के तहत शनि मंदिर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार हुए है।थाना सक्ती पुलिस द्वारा शनि मंदिर में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी अरमान खान उर्फ छोटू पिता सलीम खान उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी बाजार सक्ती, थाना सक्ती जिला सक्ती (छ.ग.) दिलीप कुमार यादव पिता धरम लाल यादव उम्र 32 साल साकिन कांसा थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.)आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशरुका बरामद कर जप्ती कार्यवाही की गई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गणेशबन तालाब स्थित शनि मंदिर में पुजारी का कार्य करता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.07.2026 की सुबह मंदिर खोलने पर सीसीटीवी मॉनीटर, कांसे की थालियां, दानपात्र में रखे सिक्के, नगद राशि एवं पूजा सामग्री सहित कुल लगभग ₹8,200 की संपत्ति चोरी होना पाया गया। अज्ञात चोर द्वारा हवनकुंड के ऊपर धुआं निकलने के लिए बनाई गई खिड़की का टीन हटाकर मंदिर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी कि जारी थी। प्रकरण के आरोपियों की शीध्र पतासाजी करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा से कुशल दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण में संदेह के आधार पर अरमान खान उर्फ छोटू को तलब कर हिकमत तामिली से पूछताछ की गई। संदेही द्वारा पूछताछ में उसने अपने साथी दिलीप कुमार यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दोनों की पहचान पूर्व में जेल में हुई थी तथा पैसों की आवश्यकता होने पर उन्होंने मिलकर मंदिर में चोरी की योजना बनाई। घटना के दौरान अरमान खान मंदिर के अंदर घुसकर सीसीटीवी मॉनीटर, नगदी, सिक्के एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। चोरी की गई नगदी रकम को दोनों आरोपियों द्वारा शराब पीने एवं अन्य खर्चों में खर्च करना। आरोपी अरमान खान की निशानदेही पर चोरी गया मशरुका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा निम्न आरोपियों को दिनांक 29.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अरमान खान उर्फ छोटू, पिता सलीम खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, बुधवारी बाजार, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) 02 दिलीप कुमार यादव, पिता धरम लाल यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कांसा, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य एवं गवाहों के कथन संकलित किए जा रहे हैं। सक्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading