टेमर पंचायत में हुआ सड़क समतलीकरण कार्य का शुभारंभ। सरपंच चंद्र कुमार सोनी की उपस्थिति में 15वें वित्त योजना के तहत होगा निर्माण कार्य

निर्माण का भूमि पूजन करते सरपंच जी टेमर पंचायत में हुआ सड़क समतलीकरण कार्य का शुभारंभ। सरपंच चंद्र कुमार सोने की उपस्थिति में 15वें वित्त योजना के तहत होगा निर्माण कार्य शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर शक्ति -29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में …



टेमर पंचायत में हुआ सड़क समतलीकरण कार्य का शुभारंभ। सरपंच चंद्र कुमार सोनी की उपस्थिति में 15वें वित्त योजना के तहत होगा निर्माण कार्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में बैरियर चौक के पास 15 वित्त योजना के अंतर्गत जमीन समतलिकरण रोड निर्माण का शुभारंभ सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर काम का शुभारंभ किया गया। तथा सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि आज पूरे गांव में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं एवं सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास को गति मिल रही है। इस अवसर पर उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल पंच गण कुलदीप पटेल नित्यु जय पटेल राम कुमार देवागन शिव नारायण पटेल योगेश जायसवाल बीरबल बरेठ राजेंद्र कुम्हार और ग्राम वासी उपस्थित थे। सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने बताया कि रोड बन जाने से मोहल्ले वासियो को आने जाने में सुविधा होंगी







