तत्काल टिकट के लिए रेलवे काउंटर पर 1 अगस्त से नया नियम. केवल 10 टोकन हीं होंगे जारी. टोकन लेने के लिए भी दिखाना होगा अपना मूल पहचान पत्र

तत्काल टिकट के लिए रेलवे काउंटर पर 1 अगस्त से नया नियम. केवल 10 टोकन हीं होंगे जारी. टोकन लेने के लिए भी दिखाना होगा अपना मूल पहचान पत्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -1 अगस्त 2026 से पश्चिम मध्य रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू होगा। एसी टिकट के लिए प्रति काउंटर 10 और स्लीपर टिकट के लिए 15 टोकन ही जारी किए जाएंगे। टोकन लेने के लिए मूल पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से भीड़, धक्का-मुक्की और दलालों की मनमानी पर रोक लगेगी तथा बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।