इलाज के लिए वरदान बनी योजना-शक्ति जिले के दो सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का हुआ पीएम राहत कैशलेस योजना में उपचार. जिले के कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में अस्पतालों को किया गया उपचार का भुगतान. घायल के परिवार जनों ने किया जिला प्रशासन का धन्यवाद

इलाज के लिए वरदान बनी योजना-शक्ति जिले के दो सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का हुआ पीएम राहत कैशलेस योजना में उपचार. जिले के कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में अस्पतालों को किया गया उपचार का भुगतान. घायल के परिवार जनों ने किया जिला प्रशासन का धन्यवाद kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो

इलाज के लिए वरदान बनी योजना-शक्ति जिले के दो सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का हुआ पीएम राहत कैशलेस योजना में उपचार. जिले के कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में अस्पतालों को किया गया उपचार का भुगतान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों के निर्देशन मे प्रधानमंत्री राहत कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना के अंतर्गत जिला सक्ती में सड़क दुर्घटना में घायल दो मरीजों का सफलतापूर्वक निःशुल्क उपचार किया गया है। योजना लागू होने के बाद कलेक्टर श्री तोपनों की पहल पर सक्ती जिले में पहली बार घायल मरीजो का उपचार करने वाले अस्पतालों को भुगतान राशि जारी कर दी गई है। जिले में इस योजना से लाभान्वित होने वाले मरीजों में जिला सक्ती निवासी श्री काशीराम मन्नेवार एवं श्री पलटू राम शामिल हैं।इस योजना का लाभ सड़क दुर्घटना मे घायलो को दिलाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ सुचारु हो चुकी हैं। जिसके तहत पात्र मरीजों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के दौरान 7 दिनों तक अथवा अधिकतम ₹1.50 लाख तक का उपचार सरकार द्वारा पंजीकृत अस्पतालों में निःशुल्क दिया जाता है कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों ने बताया कि पीएम राहत भारत सरकार की एक केशलैस आपातकालीन उपचार योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य “गोल्डन ऑवर” (दुर्घटना का पहला घंटा) में समय पर उपचार सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। पात्रता की पुष्टि पुलिस, अस्पताल, एम्बुलेंस अथवा संबंधित पोर्टल के माध्यम से होने के बाद कैशलेस उपचार तत्काल प्रारंभ किया जाता है। जिले मे प्रधानमंत्री कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना के सफल क्रियान्वयन और जनसमुदाय को इसका लाभ दिलाने में जिले के पुलिस विभाग, आरटीओ विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading