अशोक को मिली नई जिम्मेदारी-जिला साहू संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए गए अशोक साहू. अशोक की नियुक्ति पर समाज बंधुओ ने दी बधाई. पूरे जिले में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं अशोक




जिला साहू संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए गए अशोक साहू. अशोक की नियुक्ति पर समाज बंधुओ ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला साहू संघ जांजगीर चांपा द्वारा अपनी कार्यकारणी का विस्तार कर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बाराद्वार के अशोक साहू को दूसरी बार मनोनीत किया गया है । यह दायित्व मिलने पर अशोक साहू ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उस दायित्व पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे । अशोक साहू ने कहा कि जांजगीर चांपा जिले में जिला साहू संघ के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे तथा साहू समाज के प्रत्येक घरों के लोगों को समाज के संगठन की मुख्य धारा से जुड़कर काम करेंगे। वहीं अशोक साहू लगातार सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं। एवं उन्होंने विगत वर्षों में समाज के एक पदाधिकारी के रूप में सगकता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया है। इनकी नियुक्ति पर समाज के बोधराम साहू , हेमन्त साहू , रामचरण साहू, भोला साहू,बोधीराम साहू, रामरतन साहू, तामेश्वर साहू, इतवार साहू, हेमलतासाहू, सरोज साहू, प्रेम साहू दिलीप साहू, शिव साहू, मनोज साहू, संजय साहू सीता राम, भानु भुवन साहू, राजेंद्र साहू , रूपनारायण साहू, मेम साहू आदि अनेक सामाजिक कार्यकर्ता ने हर्ष व्यक्त किया है।







