शर्तिया बीमारियों का होगा सटीक इलाज-शक्ति के शुभम ग्रीन्स में 27 जुलाई से प्रारंभ हुआ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा का पांच दिवसीय मेडिकल कैंप. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने कहा- लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना ही कैंप का मुख्य उद्देश्य





शक्ति के शुभम ग्रीन्स में 27 जुलाई से प्रारंभ हुआ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा का पांच दिवसीय मेडिकल कैंप. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने कहा- लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना ही कैंप का मुख्य उद्देश्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय के शक्ति शहर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शक्ति शाखा द्वारा आज 27 जुलाई से पांच दिवसीय मेडिकल कैंप का शुभारंभ अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। यह कैंप 31 जुलाई तक चलेगा। तथा प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक इस मेडिकल कैंप में इसका लाभ लिया जा सकता है। शुभारंभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर उपस्थित चिकित्सकों ने एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा के सदस्यों के साथ ही सलाहकार एवं चिकित्सक डॉ. एन. चौधरी (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं उनकी पूरी टीम उपलब्ध रही। इस संबंध में आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर का लाभ लेने के लिए पंजीयन शुल्क 100/-(एक बार) निर्धारित किया गया है एवं सिविल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी8690155247 पर प्राप्त की जा सकती है। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि इस पांच दिवसीय शिविर में बिना ऑपरेशन जर्मन टेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित से Knee Brace किया जायेगा।इस शिविर में ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, हाथ एवं पैरों का सुन्न रहना, शुगर, साजटिका दर्द, जोड़ों का दर्द, थायराईड, पुराना सिर दर्द, लकवा, नींद न आना, गैस, कब्ज,घुटना दर्द, सर्वाइकल दर्द, मोटापा का ईलाज किया जायेगा।किसी भी तरह के घुटने व कमर दर्द के रोगी एक बार संपर्क अवश्य करें । प्रथम दिन शुभारंभ दिवस पर काफी संख्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग भी उपचार करवाने पहुंचे। तथा शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने भी बहुत ही विस्तार पूर्वक लोगों को इस शिविर की जानकारी दी। सिविल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोजन समिति की श्रीमती सरोज अग्रवाल।सचिव श्रीमती संगीता केडिया।कोषाध्यक्ष संगीता खेतान एवं पंजीयन के लिए8690155247 पर संपर्क किया जा सकता है। 27 जुलाई को शिविर के शुभारंभ अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल। श्रीमती संगीता खेतान l।श्रीमती मीना दिलीप अग्रवाल। श्रीमती अर्चना देवेंद्र अग्रवाल। सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे







